कराची प्लैन क्रैश में पाक क्रिकेटर यासिर शाह की मौत की खबर झूठी, उन्होंने खुद ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया

शुक्रवार को कराची के रिहाइशी इलाकेजिन्ना गार्डन इलाके मेंपाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्लेन क्रैश हादसे में 97 लोगों की मौत कन्फर्म हो चुकी है।पीआईए की फ्लाइट पीके 8303लाहौर से कराची आ रहीथी।एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर और लैंडिंग से चंद मिनटपहले प्लेन में आग लग गई और वह जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया।

प्लेन में 91 यात्री और 8क्रू मेंबर में सवार थे। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर मरने वालों की सूची और झूठी खबरें भीवायरल होने लगीं।ऐसी ही एक खबर में पाकिस्तान और भारत में यह खबर फैला कि पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर शाह की भी इस हादसे में मौत हो गई है।लेकिन अब क्रिकेटर ने खुद ट्वीट करके अपनी सलामती की खबर दी है।
कौन हैं यासिर शाह?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने तीनों फॉर्मेट्स खेलते हैं। पिछले साल विश्व कप 2019 में इंग्लैंड से मुकाबले के बाद से वे वनडे से बाहर हैं।हालांकि 34 वर्षीय गेंदबाज अभी भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।उन्होंने 39 टेस्ट, 25 वनडे 2 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंनेटेस्ट में213विकेट्स चटकाएहैं।

क्या वायरल
कराची हादसे के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे ट्वीट और पोस्ट वायरल हुए।मुमताज स्किम्स नाम के ट्वविटर हैंडल से फोटो के साथ यासिर की मौत की खबर वायरल हुई। इसमें बीसीसी न्यूज का हवाला भी दिया गया।

  • सैयद सजाद मंजूर नाम के यूजर ने कहा, तुम हमें छोड़ गए। अल्लाह तुम पर रहम करे। दुनिया तुम्हारी गुगली को मिस करेगी।

##
  • शब्बीर आरजू नाम के यूजर ने यासिर को अपना पसंदीदा बॉलर बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे डाली।

##

  • फेसबुक पर भीयासिर की मौत की पोस्ट वायरल हुई।

फैक्ट चेक पड़ताल

- यासिर की मौत की खबर की पड़ताल करने के लिए हमने जब पैसेंजर की लिस्ट देखी तो उसमें शाह सरनेम से सिर्फ एक यात्री पेज नंबर 2 पर नजर आया, लेकिन उसका नाम सैयद दानिशशाह है, न कि यासिर शाह।

कराची प्लैन क्रैश हादसे का शिकार यात्रियों की लिस्ट का पेज-1

कराची प्लैन क्रैश हादसे का शिकार यात्रियों की लिस्ट का पेज-2

- जब खबर बहुत वायरल हुई तो देर रात यासिर ने खुद ट्वीट करके कहा कि, अल्लाह के करम से वे ठीक हैं और सही सलामत घर पर हैं। उन्होंने कहा कि मैं दुआ करता हूं किहादसे में मरे लोगों को जन्नत नसीब हो।'

यासिर ने देर रात खुद ट्वीट करके कहा कि वे सलामत हैं।

निष्कर्ष

: कराची प्लेन हादसे में पाक स्पिनर यासिर शाह की मौत की खबर अफवाह है।यासिर के घर तीन पहले ही बेटी पैदा हुई है और वे उसी के साथ परिवार की देखभाल कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
#SADNEWS #Pakistani Test Cricketer Yasir Shah Died in Plane Crush #Karachi.According to BCC news #YasirShah shah was in the plane when this incident was happendPersevering face May Almighty Allah give him heighest rank in jannah


https://ift.tt/2zpGzMH May 23, 2020 at 06:30PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form