आईपीएल को लेकर खेल मंत्री बोले- लोगों के स्वास्थ्य खतरे में नहीं डाल सकते, टूर्नामेंट पर फैसला लेना सरकार का विशेषाधिकार

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर कहा कि देश में किसी भी टूर्नामेंट केआयोजन से जुड़ा फैसला लेने का विशेषाधिकार सरकार के पास है।फिलहाल हमारी प्राथमिकता कोविड-19 से निपटना है।

रिजिजू ने इंडिया टुडे से कहा,‘‘फिलहाल तारीख बताना मेरे लिए मुश्किल होगा। लेकिन मुझे यकीन है कि इस साल जरूर कुछ स्पोर्ट्स इवेंट होंगे। हालांकि, अभी हम किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करेंगे।हम सिर्फ इसलिए लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डाल सकते क्योंकिहमें खेल गतिविधियां शुरू करनी है।’’

बीसीसीआई अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल करा सकती है

खेल मंत्री का यह बयान आईपीएल के लिए अहम हो जाता है। क्योंकि बीसीसीआई इसके लिए अक्टूबर-नवंबर की विंडो तलाश रही है। हालांकि, उस वक्त भी टूर्नामेंट तभी हो पाएगा, जब टी-20 वर्ल्ड कप रद्द होता या उसे टाला जाता है।

मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के टलने की आशंका है।आईपीएल 29 मार्च से होना था। लेकिन बीसीसीआई नेइसे अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है।

टूर्नामेंट से पहले ट्रेनिंग के बारे में सोचना चाहिए: रिजिजू
रिजिजू ने कहा,‘‘हम काफी वक्त से देश में खेल गतिविधियों को शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले हमें ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के बारे में सोचना चाहिए। फिलहाल टूर्नामेंट कराने जैसे हालात बिल्कुल नहीं है। उन्होंने आगे कहा किदर्शकों को न्यू नॉर्मल यानी घर मेंबैठकर मैच देखने की आदत डालनी होगी। क्योंकि कोरोना के बाद खेल गतिविधियां खाली स्टेडियम में ही होंगी।’’

राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही ट्रेनिंग शुरू होगी
रिजिजू का बयान ऐसे वक्त आया है, जब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लॉकडाउन के बाद खेलों की सुरक्षित वापसी को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर(एसओपी) जारी किया है। इस पर उन्होंने कहा,‘‘हमारी शुरू से शीर्ष एथलीट्स पर नजर है। हम लगातार उनके कोच और फिटनेस एक्सपर्ट के सम्पर्क में हैं।’’

अब एसओपी जारी हुआ है तोखिलाड़ी शर्तों के साथ आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, रिजिजू ने दोहराया कि खेल गतिविधियों को दोबारा शुरू करना पूरी तरह से संबंधित राज्यों और स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा।

खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे जरूरी

हम बार-बार खिलाड़ियों और खेल संघों को सलाह दे रहे हैं कि स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अलावा हमें दो अन्य बातों को ध्यान में रखना है। पहला गृह मंत्रालय की गाइडलाइन औरदूसरा संबंधित राज्यों और स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देश। इसे ध्यान में रखकरही कोई खिलाड़ी या एसोसिएशन ट्रेनिंग शुरू कर सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कहा- हम काफी वक्त से देश में खेल गतिविधियों को शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले हमें ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के बारे में सोचना चाहिए। -फाइल


https://ift.tt/2ZqprRM May 23, 2020 at 06:01PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form