हार्दिक-नताशा की लव स्टोरी नाइट क्लब से शुरू हुई, सर्बियाई एक्ट्रेस नच बलिए-9 में एली गोनी की गर्लफ्रेंड थीं

खेल डेस्क. क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (26) और सर्बिया की एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच (27) ने नए साल के पहले दिन सगाई कर ली। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक नाइट क्लब से हुई थी। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई थी। सर्बियाई एक्ट्रेस नच बलिए सीजन-9 में उनके एक्स बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ नजर आईं थीं।

नताशा रियलिटी शो बिग बॉस 8 में नजर आईं थीं। यह सीजन करिश्मा तन्ना ने जीता था।
नताशा टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें फेम एक्टर एली गोनी के साथ रिलेशन में थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा ने हार्द‍िक की फैमिली के साथ दिवाली मनाई थी। कई मौकों पर दोनों को साथ स्पॉट किया जा चुका है।
नताशा मूल रूप से सर्ब‍िया की हैं। वे साल 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म सत्याग्रह के एक गाने में नजर आई थीं।
नताशासिंगर बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू से ज्यादा पहचान मिली।
नताशा शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी नजर आई थीं। उन्होंने अभय देओल की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी।
सर्बियाई एक्ट्रेस ने अक्टूबर में हार्दिक के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक लंबा लेख लिखकर उनको सबसे अच्छा दोस्त कहा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नच बलिए-9 में जलवा दिखा चुकी नताशा के लिए हार्दिक पांड्या ने वोट भी मांगे थे।


https://ift.tt/37shf45 January 02, 2020 at 03:59PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form