हेरोइन रखने के आरोप में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका हिरासत में; दो साल पहले डेब्यू मैच में हैट्रिक ली थी

श्रीलंका के तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका को ड्रग्स रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। शेहान रविवार को पन्नाला शहर पहुंचे थे। वहां पुलिस ने उनकी तलाशी ली। दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सोमवार को उन्हें हिरासत में लिया गया। उनके साथ एक और व्यक्ति भी था।
पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चेक पोस्ट पर रोके गए थे
श्रीलंका में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन है। एक शहर से दूसरे शहर जाने पर रोक है। इसके बावजूद शेहाना अपनी कार में एक अन्य व्यक्ति के साथ पन्नाला जा रहे थे। एक चेक पोस्ट पर इस क्रिकेटर को रोका गया। जांच के दौरान इस तेज गेंदबाज के पास से दो ग्राम हेरोइन बरामद की गई। घटना रविवार को हुई। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोमवार को शेहाना को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जज ने उन्हें दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

2018 में किया था डेब्यू
25 साल के मदुशंका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। पहले ही मैच में उन्होंने हैट्रिक दर्ज की थी। इसी साल वो दो टी-20 मैच भी खेले। इसके बाद वो लगातार चोटों से परेशान रहे और इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके। श्रीलंका में 20 मार्च से कर्फ्यु है। सरकार मंगलवार से इसमें ढील देने जा रही है। लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 65 हजार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शेहान मदुशंका ने 2018 में अपने डेब्यू वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक दर्ज की थी। (फाइल)


https://ift.tt/2AZODo0 May 25, 2020 at 06:21PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form