नमित दास बोले, 'ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता से फिल्मों पर असर नहीं पड़ा'

बॉलीवुड डेस्क. ‘पटाखा’, ‘सुई धागा’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘आंखों देखी’, ‘घनचक्कर’, ‘वेकअप सिड’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके नमित दास जल्द ही बीबीसी वन की सीरीज ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में नजर आएंगे। अपने एक्टिंग करियर और पर्सनल लाइफ पर नमित ने दैनिकभास्कर से खास बातचीत की।

'ए सूटेबल ब्वॉय' के बारे में नमित ने कहा, 'इस सीरीज में मैं हरेश खन्ना के किरदार में नजर आऊंगा जो कि फिल्म के तीन शूटरों में से एक है। मीरा नायर के साथ काम करने का अनुभव हमेशा ही शानदार रहता है। मैं उनके साथ मानसून वेडिंग में काम कर चुका हूं। ए सूटेबल ब्वॉय मेरे लिए इसलिए और भी खास है क्योंकि इसके जरिए मैं बतौर म्यूजिक कंपोजर भी डेब्यू कर रहा हूं। मीरा जी मेरे संगीत प्रेम से वाकिफ हैं इसलिए उन्होंने मुझे पुश किया कि सीरीज के तीन फोक गाने में ही कंपोज करूं और मैंने कर दिया। एक्टिंग से ज्यादा लगाव मुझे संगीत से है। सच कहूं तो मैं एक्सीडेंटल एक्टर हूं, संगीत में मेरा मन लगता है। मैंने संगीत के बीच ही पला बढ़ा हूं। पिता जी चंदन दास सिंगर थे और मैंने भी क्लासिकल सिंगिंग में ट्रेनिंग ली है। मुझे एक्टिंग भी पसंद है लेकिन एक किरदार से दूसरे किरदार में अपने आपको ढालना आसान नहीं होता। इसमें समय लगता है और फिर जिंदगी में जो आप सोचते हो ऐसा नहीं कि वो हर बार ही पूरा हो इसलिए संगीत से पहले एक्टिंग मेरे करियर में पहले आई लेकिन मैं खुश हूं।'

क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता की वजह से फिल्मों पर असर पड़ रहा है? इस सवाल के जवाब में नमित ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इससे फिल्मों पर कोई असर पड़ रहा है। अगर ऐसा होता तो फिल्में बनना कम हो जातीं। बॉलीवुड में फिल्में बननी बिलकुल भी कम नहीं हुईं न ही बिजनेस पर कोई फर्क पड़ा। अच्छा कंटेंट कहीं भी हो, दर्शक देखेंगे, इसके लिए किसी मीडियम का दोष नहीं हो सकता। बतौर एक्टर मैं भी किसी भी मीडियम में काम करने को तैयार रहता हूं क्योंकि मीडियम से ज्यादा किरदार मायने रखता है।’

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नमित बोले, ’मैं जी 5 की वेबसीरीज 'माफिया' में नजर आऊंगा जो कि इसी साल मई में स्ट्रीम होगी। एक हॉटस्टार की वेबसीरीज भी है जिसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, 'ए सूटेबल ब्वॉय' इसी साल जून में स्ट्रीम होगी। साथ ही 'मानसून वेडिंग 2' की शूटिंग के लिए चार महीने के लिए लंदन में रहूंगा। ‘

नमित की वाइफ श्रुति भी एक्ट्रेस हैं। एक ही प्रोफेशन में होने की वजह दोनों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के कम मौके मिल पाते हैं। ऐसे में नमित ने बताया, ‘यह सच कि हमें वक्त नहीं मिलता लेकिन हमने अपने शेड्यूल के लिए एक डायरी बनाई हुई है जिसमें हम महीने की शुरुआत में अपने शेड्यूल लिख देते हैं कि कौन कब व्यस्त रहेगा। उस हिसाब से आगे की प्लानिंग हो जाती है। प्लानिंग और संयम से सब हो सकता है बजाए लड़ने के और हम खुशी-खुशी रहने में ही यकीन करते हैं।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actor namit das exclusive interview with dainikbhaskar

https://ift.tt/2wAsjiK
March 24, 2020 at 08:30AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39d16A3
Previous Post Next Post

Contact Form