कोरोना के बीच ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ ने दुनियाभर में कमाए 31 अरब, होम एंटरटेनमेंट पर जल्द रिलीज होगी

हॉलीवुड डेस्क. एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बैड बॉयज’ की सीक्वल ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ 31 मार्च को डिजिटली रिलीज होने जा रही है। फिल्म को 4k अल्ट्रा एचडी, ब्लू रे और डीवीडी में 21 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिकफिल्म ने वर्ल्डवाइड 31 अरब रुपए से ज्यादा कमाए हैं।

कोरोनावायरस के चलते कई देशों में थियेटर्स बंद कर दिए हैं। ऐसे में मेकर्स अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जल्दी रिलीज कर रहे हैं। वैरायटी के मुताबिक ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ का प्रोडक्शन 90 मिलियन डॉलर के बजट में हुआ है।

वेबसाइट के अनुसार महामारी के पहले रिलीज के करीब 90 दिनों के बाद भी होम एंटरटेनमेंट पर नहीं आ पाती थी। जबकि नॉर्थ अमेरिका में 17 जनवरी को रिलीज हुई ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ 74 दिनों में डिजीटली रिलीज हो रही है। फिल्म में सुपरस्टार विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस मुख्य भूमिका में हैं।

इस समय डिज्नी, लॉयन्सगेट, सोनी, यूनिवर्सल, एसटीएक्स फिल्म्स और वॉर्नर ब्रदर्स ने ‘ऑनवॉर्ड’, ‘बर्ड्स ऑफ प्रे’, ‘द हंट’, ‘द इनविजिबल मैन’ फिल्मों को पहले ही वीडियो ऑन डिमांड पर रिलीज करने की घोषणा की है।

कोरोनावायरस के कारण फिल्ममेकर्स ने प्रोडक्शन रोक दिए हैं। वहीं, कई बड़ी फिल्मों की रिलीज टल गई हैं। ऐसे में यूनिवर्सल पिक्चर्स ने अपनी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। मेकर्स होम एंटरटेनमेंट पर तय रिलीज तारीख पर ही फिल्में उपलब्थ कराएंगे। थियेटर्स में चल रही फिल्मों को प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जाएगा।

वैरायटी के मुताबिक एनिमेशन फिल्म ‘ट्रोल्स वर्ल्ड टूर’ इंटरनेशनल रिलीज डेट 10 अप्रैल को को ही होम एंटरटेनमेंट पर भी उपलब्ध हो जाएगी। यूजर इन फिल्मों को 48 घंटों के रेंटल पीरियड पर करीब 20 डॉलर में खरीद पाएंगे। मेकर्स के इस फैसले को थियेटर्स के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। कोरोना के चलते कई थियेटर्स बंद कर दिए गए हैं। वहीं, चीन में 70 हजार से ज्यादा सिनेमाघरों में ताले लग गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Bad Boys for Life' among Corona earned 31 billion worldwide, to be released soon on Home Entertainment

https://ift.tt/39f28vs
March 24, 2020 at 11:42AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dmLrBr
Previous Post Next Post

Contact Form