बॉलीवुड डेस्क. इंडस्ट्री में चर्चा है कि 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘बूम’ के 17 साल बाद कटरीना कैफ एक बार फिर अमिताभ बच्चन संग काम करने जा रही हैं। हालांकि, इस बीच वे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी साथ आए थे पर इसमें कटरीना का गेस्ट अपीयरेंस था। अब खबर है कि कटरीना ने हाल ही में डायरेक्टर विकास बहल की एक फिल्म साइन की है। जिसका नाम ‘डेडली’ है और माना जा रहा है कि इसमें अमिताभ बच्चन, कटरीना के पिता का रोल प्ले करेंगे।
एक तरफ कटरीना ने तो इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दीहै पर अमिताभ ने अब तक इसे लेकर कंफर्मेशन नहीं दिया है। फिल्म को इसी साल मई में फ्लोर्स पर जाना था लेकिन इसकी शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। अगर कटरीना और अमिताभ इस फिल्म को करने के लिए तैयार होते हैं तो ये दूसरी बार होगा जब दोनों स्क्रीन शेयर करेंगे।
एक बार फिर ‘शहंशाह’ बन सकते हैं अमिताभ
इसके साथ ही चर्चा है कि साल 1988 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शहंशाह’ का रीमेक बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर टीनू आनंद इसे दोबारा बनाने पर विचार कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ही टाइटल रोल निभाएंगे। हालांकि इससे पहले भी 2016 में ऐसी खबरें सामने आई थीं पर इस बार कहा जा रहा है कि यह अफवाह नहीं है और जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी होगी।
रिलीज सेदो दिन पहले मिला था सर्टिफिकेट
‘शहंशाह’ को लेकर शुरुआत से ही काफी विवाद था क्योंकि फिल्म ने अपने बजट को पार कर दिया था। सीबीएफसी से सर्टिफिकेट भी फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले लिया गया था। जैसे-तैसे फिल्म रिलीज हुई और हिट साबित हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/39dPVHh
March 24, 2020 at 09:00AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ucrshi