अनुपम खेर का पहला कराओके प्रयास, वीडियो शेयर कर लिखा- जज्बात पर जाइए, आवाज पर नहीं

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच अभिनेता अनुपम खेर सेल्फ क्ववारैंटाइन में हैं। इस समय का उपयोग वे अलग-अलग एक्टिविटीज में कर रहे हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपना पसंदीदा गीत 'जीना इसी का नाम है' गा रहे हैं, जो 1959 की फिल्म 'अनाड़ी' में राज कपूर पर फिल्माया गया था। अनुपम गाने पर एक्ट भी कर रहे हैं।

अनुपम ने लिखा- जज्बात पर जाइए, आवाज पर नहीं

अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, "सेल्फ क्वारैंटाइन के मेरे पॉजिटिव साइड इफेक्ट्स। अपने पसंदीदा गाने पर मेरा पहला कराओके प्रयास। आवाज और गायकी को नजरअंदाज करें। बस कोशिश के पीछे की खुशी और जूनून पर ध्यान दें। जज्बात पर जाइए आवाज पे नहीं।"

चार दिन पहले अमेरिका से लौटे हैं अनुपम

अनुपम खेर चार महीने बाद अमेरिका से भारत लौटे हैं। चार दिन पहले यानी 20 मार्च को ही उनकी फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। लौटने के बाद अनुपम ने खुद को 15 दिन के सेल्फ क्वारैंटाइन में रखा है। इस बीच अनिल कपूर उनसे मिलने पहुंचे थे। लेकिन अनुपम ने बालकनी से ही नीचे सड़क पर खड़े अनिल से बात की थी और दोनों ने इसका वीडियो भी बनाया था। इसी तरह अपने एक अन्य दोस्त सतीश कौशिक से भी अनुपम ने फेसटाइम के जरिए बात की थी।

## ## ##

अमेरिकी टीवी सीरीज में काम कर रहे अनुपम

अनुपम बीते चार महीनों से अमेरिका में थे, जहां वे एनबीसी चैनल पर प्रसारित हो रही टेलीविजन सीरीज और मेडिकल ड्रामा 'न्यू एम्स्टर्डम' में काम कर रहे थे। इस सीरीज में अनुपम न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर विजय कपूर का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे भारत किस वजह से आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Outbreak: Self Quarantined Anupam Kher first ever tried at Karaoke with his favourite song

https://ift.tt/39iIKxr
March 24, 2020 at 10:54AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wwN27d
Previous Post Next Post

Contact Form