खेल डेस्क. बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन को लेकर ही चिंतित है। उसने किसी भी तरह की आर्थिक मदद की पेशकश नहीं की है। जबकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने देश के कोरोना फंड में एक करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने इलाज के लिए एकेडमी की डोरमेट्री खोलने का फैसला किया है। वहीं, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी हिगुएन 14 दिन के क्वारेंटाइन को छोड़कर देश लौट आए। वे युवेंटस से खेलते हैं। हिगुएन की मां कैंसर पीड़ित हैं। अजरबेजान ग्रांप्री फॉर्मूला-1 रेस रद्द कर दी गई है। यह 7 जून को होनी थी। इससे पहले 7 रेस रद्द की जा चुकी हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियन, बहरीन, वियतनाम, चाइनीज, डच, स्पेनिश और मोनाको ग्रांप्री शामिल हैं।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) खिलाड़ियों, अधिकारियों को मेडिकल इंश्योरेंस देगी। बंगाल के लिए खेले पूर्व खिलाड़ी भी शामिल। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपना दुबई स्थित मुख्यालय बंद करने का फैसला किया है। सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। ये कब तक रहेगा, इसका फैसला नहीं किया गया है।
ब्राजीलियन फुटबॉल लीग रद्द
ब्राजीलियन फुटबॉल लीग कोरोनावायरस की वजह से रद्द है। ऐसे में वहां के ज्यादातर क्लब ने अपने स्टेडियम को सरकार को सौंपने का फैसला किया है। इसमें पीड़ितों के लिए अस्पताल बनाया जा सकता है। स्पेन ने घरेलू लीग ला लिगा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2QDnKeE March 24, 2020 at 08:36AM
https://ift.tt/1PKwoAf