हॉलीवुड डेस्क. ऑस्कर अवॉर्ड 2020 में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पानी वाली फिल्म 'जोकर' के लीड जोकिन फीनिक्स ने एकेडमी का शुक्रिया किया है। जोकिन ने कहा कि एकेडमी का यह प्रोत्साहन मेरे करियर को बढ़ाने और बनाए रखने में मदद करेगा। खास बात है कि फिल्म को बेस्ट एक्टर, बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर तीन बड़ी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
जोकिन ने कहा कि, मैं नॉमिनेशन के बाद बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एकेडमी से मिले इस प्रोत्साहन से मुझे मेरे करियर को बनाए रखने और बढ़ाने में मदद मिलेगी। बाकी मेरे साथी नॉमिनी को उनकी परफॉर्मेंस के जरिए कला की बेहतर बनाने के लिए बधाई देता हूं। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर टॉड फिलिप्स ने कहा कि मैं एकेडमी से मिली पहचान से सम्मानित हूं, और मैं जीनियस जोकिन फीनिक्स का धन्यवाद करना चाहता हूं।
'जोकर' साल 2019 की सबसे चर्चित फिल्म रही है। इस फिल्म में जोकिन फीनिक्स के आर्थर फ्लेक के किरदार को खासा सराहा गया था। क्रिटिक्स ने अनुमान लगाए थे कि, जोकिन इस फिल्म के लिए ऑस्कर जीत सकते हैं। फिल्म ने बेस्ट फिल्म, एक्टर, डायरेक्टर के अलावा बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, साउंड मिक्सिंग, ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर, कॉस्ट्यूम डिजाइन, साउंड एडिटिंग, फिल्म एडिटिंग और मेकअप-हेयरस्टाइल में नॉमिनेट किया गया है।
हाल ही में संपन्न हुए गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में भी जोकिन ने फिल्म 'जोकर' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था। वहीं, बेस्ट फिल्म का खिताब सैम मैंडेस की '1917' को मिला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3abhcf8
January 15, 2020 at 11:11AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36SODRS