खेल डेस्क. भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर हो गए। उन्हें बुधवार को इंडोनेशिया के ही शेसर हिरेन रुस्तावितो ने 21-18 12-21 14-21 से हराया। वर्ल्ड नंबर 12 श्रीकांत ने पहला सेट जीत लिया था, इसके बावजूद वे मैच नहीं जीत सके। श्रीकांत और शेसर के बीच एक घंटे और तीन मिनट तक मुकाबला चला।
श्रीकांत को इस सीजन में लगातार दूसरे बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में हार मिली। इससे पहले उन्हें सीजन के पहले टूर्नामेंट मलेशिया ओपन में हार मिली थी।
लक्ष्य सेन और शुभांकर भी बाहर
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन और शुभांकर डे इंडोनेशिया मास्टर्स के मुख्य दौर में जगह बनाने में नाकाम रहे। दोनों को क्वालिफायर्स में हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को जकार्ता में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य सेन को थाईलैंड के तानोन्गसाक साइंसोम्बून्सुक ने हराया। तानोन्गसाक ने यह मुकाबला 21-13, 21-12 से अपने नाम किया। दोनों के बीच यह मैच 32 मिनट तक चला। लक्ष्य ने 2018 में वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/30nD7eK January 15, 2020 at 11:36AM
https://ift.tt/1PKwoAf