खेल डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को 2019 के अपने अवार्ड विजेताओं की लिस्ट जारी की। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए। वहीं, विराट कोहली को टेस्ट और वनडे का कप्तान बनाया गया।वर्ल्ड कप 2019 में खेल भावना दिखाने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड दिया गया। कोहली ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच के दौरान स्टीव स्मिथ पर टिप्पणी करने से प्रशंसकों को रोका था।
2019 में 59 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। रिचर्ड इलिंगवर्थ को अंपायर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/30mEhHd January 15, 2020 at 12:03PM
https://ift.tt/1PKwoAf