हॉलीवुड डेस्क. सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल 2019 में शिरकत करने भारत पहुंचे इंटरनेशनल स्टार डीजे स्नेक भारतीयों से शांति से रहने की अपील की है। शुक्रवार को परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने कहा दुनिया आपको देख रही है, किसी की बातों में ना आएं आपस में शांति बनाकर रखें। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर में देश भर में प्रदर्शन जारी है।
तीन दिवसीय ईडीएम फेस्टिवल के दौरान उन्होंने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि"आई लव यू इंडिया, पूरी दुनिया आपको देख रही है। नहीं फर्क पड़ता कि आप किस दिशा से हैं और ना ही धर्म से कोई मायने रखता है। हमेशा साथ रहें।" उन्होंने बढ़ती अफवाहों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप अपनी एकता को बरकरार रखें, ना टीवी की सुनें और ना ही रेडियो की और ना ही किसी नेता के बयानों पर ध्यान दें। बस प्यार और शांति फैलाएं। डीजे ने भारत में आमंत्रित करने के लिए देशवासियों का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस खूबसूरत देश में बुलाने के लिए धन्यवाद, हम एक परिवार हैं।
डीजे स्नेक से पहले अमेरिकन एक्टर जॉन कुसैक ने विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने जामिया के छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को गलत बताया था। इतना ही नहीं अमेरिकी एक्टर ने भारत की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई थी। उन्होंने लिखा था कि भारत की अर्थ व्यवस्था आईसीयू में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Qxf2hc
December 28, 2019 at 01:17PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2t9dpxY