मौसमी पर मानहानि का केस करेंगे उनके दामाद डिकी, एक्ट्रेस ने लगाया था बेटी की देखभाल ठीक से न करने का आरोप

बॉलीवुड डेस्क. अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के दामाद डिकी सिन्हा का कहना है कि वे उनपर मानहानि का केस करेंगे। यह बयान उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में दिया। दरअसल, 13 दिसंबर को मौसमी की बेटी और डिकी की पत्नी पायल सिन्हा का निधन हुआ। अपने एक हालिया बयान में मौसमी ने कहा था कि वे पायल की देखभाल ठीक से न करने और उनके मेडिकल बिलों का भुगतान न करने के लिए डिकी और उनके परिजनों पर केस करने का प्लान बना रही रही हैं। अब डिकी ने मौसमी के आरोपों को गलत बताया और उनपर निशाना साधा है।

जनवरी में मानहानि का केस करूंगा: डिकी

डिकी ने अपने बयान में कहा, "मैं चुप रहा, क्योंकि मैं बीमार पायल की देखभाल से अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहा था। मैंने कई घंटे उसके मायकेवालों का इंतजार किया और मैसेज भी किए, ताकि वे आकर उसके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।" डिकी आगे कहते हैं, "मुझे अभी सभी क्रियाकर्म करने हैं, जिनमें कुछ समय लगेगा। 40 दिन बाद पायल के अस्थि विसर्जन के लिए त्रिवेणी जाना है। मैं चाहता हूं कि मेरी की आत्मा को शांति मिले। इसके बाद जनवरी में मौसमी चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा।"

अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं पहुंची थीं मौसमी

44 साल की पायल जुवेनाइल डायबिटीज के चलते करीब ढाई साल से कोमा में थीं। उनके निधन के बाद एक इंटरव्यू में डिकी ने मौसमी को लेकर चौंकाने वाले दावे किए थे। उनकी मानें तो मौसमी पायल की मौत के बाद न उनका चेहरा देखने पहुंचीं और न ही अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। उन्होंने कहा था, "सिर्फ पायल के पापा और बहन ही अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।"

गौरतलब है कि मौसमी और डिकी के बीच का यह विवाद पिछले करीब एक साल से चला आ रहा है। नवंबर 2018 में मौसमी और उनके पति जयंत मुखर्जी ने बेटी की देखभाल की इजाजत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दावा किया था कि सिन्हा और उनका परिवार उन्हें बेटी से मिलने तक नहीं दे रहा था। हालांकि, डिकी ने कोर्ट में बयान दिया था कि उन्होंने कभी पायल के परिवार को ऐसा करने से नहीं रोका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिकी सिन्हा और मौसमी चटर्जी।

https://ift.tt/2Q0ZrXU
December 28, 2019 at 02:22PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37f4x8Q
Previous Post Next Post

Contact Form