सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क. सीबीएसई ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया गया था। सीबीएसई के मुताबिक सीटेट 2019 परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा आयोजित होने के 6 हफ्तों के भीतर जारी किया जाना था, लेकिन इसे तय समय से पहले ही जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करती है। सफल आवेदकों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है जिसकी अवधि अगले सात सालोंतक मान्य होती है। इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन ही डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदक अपने अंकों में इजाफे के लिए दोबारा इस परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CTET Exam Result

https://ift.tt/34ZOB8R December 28, 2019 at 01:01PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F1LHWy
Previous Post Next Post

Contact Form