
बॉलीवुड डेस्क. 'गोलमाल' और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल ही में ब्राइट येलो कलर की लेम्बोर्गिनी यूरस खरीदी है। लेम्बोर्गिनी मुंबई ने अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए यह जानकारी साझा की। कंपनी ने रोहित शेट्टी की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे कार के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं।

'असाधारण व्यक्तित्व के लिए असाधारण कार'
फोटो के कैप्शन में कंपनी की ओर से लिखा गया है, "एक असाधारण कार असाधारण व्यक्तित्व के लिए। लेम्बोर्गिनी मुंबई ने भारत के सबसे सफल फिल्ममेकर्स में से एक रोहित शेट्टी को यूरस डिलीवर की। यूरस की भव्य डिजाइन और बहुमुखी प्रदर्शन वाकई उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।" अक्टूबर में अभिनेता रणवीर सिंह भी लाल रंग की लेम्बोर्गिनी यूरस के मालिक बने।

मुंबई में ऑनरोड कीमत 3.45 करोड़
मुंबई में इस सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की एक्स-शोरूम और ऑन रोड कीमत क्रमशः करीब 3.10 करोड़ और करीब 3.45 करोड़ रुपए है। इसे दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवीज में से एक बताया जाता है। यह कार 3.6 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
2020 में आएगी रोहित की नई फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो बतौर डायरेक्टर रोहित की आखिरी फिल्म 'सिम्बा' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। उनकी अगली फिल्म कॉप ड्रामा 'सूर्यवंशी' है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2JXRcZk
November 07, 2019 at 04:25PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JXZ6BM