पिता के जन्मदिन पर रीतेश देशमुख का इमोशनल ट्रिब्यूट, उनके कपड़े पहन खुद को ही किया दुलार

रीतेश देशमुख ने अपने पिता विलासराव देशमुख के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए ऐसा वीडियो बनाया है जो हर किसी को इमोशनल कर रहा है। इस वीडियो में रितेश हैंगर पर टंगे कुर्ते-जैकेट के पास जाते हैं और उसमें हाथ डालकर खुद के कंधे और सिर पर ऐसे हाथ फेर रहे हैं, जैसे उनके पिता ही उन्हें दुलार कर रहे हैं।


26 मई को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव की 75वीं जयंती है। रीतेश का उनके साथ भावुक रिश्ता रहा है, इसलिए वे इस वीडियो को शूट करते हुए बेहद इमोशनल नजर आए। वीडियो में ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ का गाना- अभी मुझमें कहीं बाकी थोड़ी सी है जिंदगी... सुनाई दे रहा है। वीडियो के आखिर में रीतेश ने पापा को विश करते हुए उन्हें याद करने का संदेश लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ritesh Deshmukh emotional tribute on father Vilasrao Deshmukh 75th birth Anniversary

https://ift.tt/2ZBcgNP
May 26, 2020 at 01:29PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36zrEMm
Previous Post Next Post

Contact Form