प्रियंका चोपड़ा ने अपने माता-पिता अशोक और मधु चोपड़ा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों आर्मी की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।
प्रियंका के पिता और मां आर्मी में फिजिशियन थे।प्रियंका ने यह तस्वीर मेमोरियल डे के मौके पर शेयर की जो कि अमेरिका में शहीद जवानों की याद में मनाया जाता है।
प्रियंका ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम परशेयर करते हुए लिखा, 'मेरे माता-पिता ने भारतीय सेना में काम किया है और शायद यही कारण है कि मैं दुनियाभर में मौजूद सभी मिलिट्री फैमिली से खुद को जोड़ पाती हूं। आज उन सभी शहीद जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने जीवन की कभी परवाह नहीं की।'
परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट:
फैन्स को प्रियंका द्वारा शेयर की गई यह ब्लैक और वाइट फोटो काफी पसंद आई। इसे तकरीबन 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले।
प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने लिखा, बड़ी मां और बड़े पापा की बेस्ट फोटो। डिज़ाइनर फराह खान अली ने लिखा, क्या हैंडसम कपल है।
पिता का हो चुका निधन: प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन 10 जून 2013 को हुआ था। वो 2008 से कैंसर से पीड़ित थे।
निधन के एक साल बाद यानी उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके नाम पर मुंबई में एक सड़क का नामकरण किया गया था। डॉ. अशोक चोपड़ा मार्ग अंधेरी रोड से प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट तक जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2yylmzP
May 26, 2020 at 01:13PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZDNP2b