अक्षय कुमार ने आर बाल्की के साथ दो महीनों बाद शूट की जल मंत्रालय की शॉर्ट फिल्म

मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में दो महीने बाद आर बाल्की ने एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की। 22 और 23 मई को शूट हुई शॉर्ट फिल्म के लीड अक्षय कुमार थे। शूटिंग से पहले सभी सुरक्षा उपायों जैसे सैनिटाइजिंग, मास्क और सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।


बाल्की ने बताया कि वह सरकार के जल मंत्रालय के लिए कोविड-19 से सुरक्षा से संबंधित एक मैसेज शूट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मात्र 20 लोगों के साथ शूटिंग की गई है। इसके पहले अक्षय और बाल्की 2018 में आई फिल्म पैडमैन में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इस शूटिंग को लेकर अक्षय को ट्रोल भी किया जा रहा था।

लगातार हो रही आलोचना के कारण पीजीआई, FWICE के अशोक पंडित ने एक वीडियो जारी कर इस बात को स्पष्ट कर दिया किया कि ये केवल सरकार के आदेश पर शूट किया गया जागरूकता संदेश है। किसी भी तरह की कोई शूटिंग अभी इंडस्ट्री में शुरू नहीं हुई है और यह तब तक शुरूनहीं होगी, जब तक जरूरी गाइडलाइन्स पर सरकार की मुहर नहीं लग जाती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो सोशल मीडिया से साभार

https://ift.tt/3ekOiKZ
May 26, 2020 at 01:40PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AcgDVa
Previous Post Next Post

Contact Form