कोरोनावायरस के कारण भारतीय टीम का चीन दौरा रद्द, कप्तान रानी रामपाल ने कहा- नई विपक्षी टीम की तलाश जारी

नई दिल्ली. कोरोनावायरस के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन के दौरे को रद्द कर दिया है। भारतीय टीम 14 से 25 मार्च तक चीन का दौरा करने वाली थी। कोरोनावायरस के कारण अब तक 636 लोगों की मौत हुई है। 31 हजार से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हुए हैं। भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने कहा, ‘‘हमें चीन की यात्रा करनी थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण उसे रद्द कर दिया गया। बहुत सारी टीमें अभी खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वे प्रो हॉकी लीग में भाग ले रही हैं। अब हमारे कोच हॉकी इंडिया के साथ मिलकर नई विपक्षी टीम की तलाश कर रहे हैं।’’

रानी ने आगे कहा, "हमें जल्द ही यह बताया जाएगा कि अब हमें किस देश के खिलाफ खेलना है। अभी हमारे पास एक सप्ताह का समय है। इसके बाद हम चार सप्ताह के ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेंगे। अच्छी तैयारी के लिए बेहतर टीम के खिलाफ खेलना जरूरी होता है।’’

‘अगले सप्ताह तक नई टीम के मिल जाने की उम्मीद’
हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नार्मन ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया को अगले सप्ताह तक नई टीम के मिल जाने की उम्मीद है। हमारी कुछ देशों के साथ बातचीत चल रही है। अभी तक तो यही जानकारी है। जब तक हमें पुष्ट जवाब नहीं मिल जाता तब तक इस बारे में ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं होगा।’’ अर्जेंटीना, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, चीन, ग्रेट ब्रिटेन, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और अमेरिका की टीमें प्रो हॉकी लीग खेलने में व्यस्त है।

भारतीय टीम 5 मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर
भारतीय टीम फिलहाल पांच मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। वहां मेजबान टीम के खिलाफ 4 और ब्रिटेन के खिलाफ 1 मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड दौरे से वापस लौटने के बाद भारतीय टीम चार सप्ताह के लिए ट्रेनिंग कैम्प में जाएगी। यह 16 फरवरी से 14 फरवरी तक होगा। भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को हराकर ओलिंपिक का टिकट हासिल किया था। टीम तीसरी बार ओलिंपिक में हिस्सा लेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल।


https://ift.tt/2uiEEY5 February 07, 2020 at 01:33PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form