रेप को लीगल करने और लड़कियों को कंडोम रखने की सलाह देने वाले साउथ के थर्ड ग्रेड निर्माता को पड़ रहीं गालियां

हैदराबाद. तेलंगाना दुष्कर्म की घटना से पूरा देश गुस्से में है। वहीं विशाखापट्‌टनम के एक फिल्म मेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके बेशर्म बयान दिए हैं। डेनियल श्रवण नाम के इस फिल्म निर्माता ने लिखा है- लड़कियों को 100 डायल करने की जगहलिखा है- 100 डायल करने की जगह अपने पर्स में कंडोम रखें। कंडोम का प्रयोग कर खुद को बचाएं। महिलाओं की सुरक्षा केवल कंडोम के साथ ही संभव है, निर्भया एक्ट के जरिए नहीं।

फेसबुक पर की गईडेनियल की पोस्ट में लिखा था-

और भी बेहूदा बातें लिखीं : इसके अलावा डेनियल के कुछ कमेंट्स भी वायरल हुए हैं जिनमें उसने लिखा था-100 डायल करने की जगह अपने पर्स में कंडोम रखें। कंडोम का प्रयोग कर खुदको बचाएं। महिलाओं की सुरक्षा केवल कंडोम के साथ ही संभव है, निर्भया एक्ट के जरिए नहीं। जब एक यूजर ने उससे पूछा कि क्या वो यह सलाह अपने घर की महिलाओं को भी यही सलाह देगा तो डेनियल ने रिप्लाय किया- अगर मेरी फैमिली से कोई इस कठिन हालात में फंसता है तो मैं यही अपने परिवार की महिलाओं से भी कहूंगा।

बाद में लिखा- फिल्म के डायलॉग थे : हालांकि डेनियल के ये सभी पोस्ट अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट हो चुके हैं। लेकिन वे इंटरनेट पर वायरल हैं। इसके बाद श्रवण डेनियल नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट भी वायरल हुआ है जिसमें लिखा है- दरअसल हुआ क्या है, मैं वह सभी डायलॉग,एक फिल्म के विलेन के लिए लिख रहा था। जिसे मैं डायरेक्ट करने जा रहा हूं, लेकिन लोगों ने उसे गलत समझ लिया। मैं माफी चाहता हूं उसके लिए। यह मेरे विचार नहीं हैं। किसी को आहत करने का भी कोई इरादा नहीं था।

सेलेब्स ने भी जमकर लताड़ा : डेनियल की यह पोस्ट साउथ एक्ट्रेस चिन्मयी श्रीप्रदा ने भी शेयर की थी। इसके बाद एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी इसे शेयर किया और पूछा- डेनियल श्रवण कौन है। इसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है। कोई इसे जोरदार चोट मारे ताकि इसके दिमाग की कब्ज दूर हो जाए।

##

चिन्मयी श्रीप्रदा ने डेनियल के पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुएलिखा है कि विचार तेलुगु में हैं।मूल रूप से इन पुरुषों ने विचार दिए हैंबलात्कार के बाद हत्या को रोकने के लिए करें।महिला संगठन बलात्कार का कारण हैं। बलात्कार जघन्य नहीं है, हत्या जघन्यहै।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Filmmaker Daniel Shravan Shameless statement have wrote on social media - Government should legalize rape, keep girls with condoms to escape

https://ift.tt/2DIv55D
December 04, 2019 at 05:01PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RkjKRo
Previous Post Next Post

Contact Form