इमरान के सहयोगी ने कहा- प्रधानमंत्री अब क्रिकेट पर फोकस करेंगे, ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार के बाद फैसला

खेल डेस्क. प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद फैसल जावेद के मुताबिक, पीएम अब क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने वाले हैं। जावेद ने कहा कि नेशनल क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है और अब इसमें सुधार की तुरंत जरूरत है। जावेद से कुछ दिन पहले इमरान के सियासी सलाहकार नईम-उल-हक ने भी लगभग यही बयान दिया था कि मुल्क की क्रिकेट का स्तर गिर रहा है और इसे संभालना जरूरी हो गया है। जावेद और नईम काफी पहले से इमरान के करीबी दोस्त रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पाकिस्तान टीम पहले टी20 सीरीज 2-0 से और बाद में टेस्ट भी इसी अंतर से हारी।

बदलाव का दबाव
पाकिस्तान में इसी महीने 10 साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है। श्रीलंकाई टीम दो टेस्ट मैच रावलपिंडी और कराची में खेलेगी। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया में पूरी तरह नाकाम रही पाकिस्तान टीम श्रीलंका को कितनी टक्कर दे पाएगी, इस पर शंका है। इसकी वजह ये है कि अक्टूबर में दूसरे दर्जे की टीम ने पाकिस्तान को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया में सूपड़ा साफ होने के बाद अब इमरान के करीबी टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह-उल-हक को जल्द ही किसी एक पद से हटा दिया जाएगा। कुछ सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है।

जैदी ने मिस्बाह और वकार को बताया जिम्मेदार
इमरान सरकार में नौपरिवहन मंत्री अली जैदी ने तो ऑस्ट्रेलिया में हार का ठीकरा मिस्बाह और बॉलिंग कोच वकार यूनिस पर फोड़ दिया। जैदी ने कई ट्वीट किए। इनमें कहा कि सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाना गलत फैसला था। सरफराज को मिस्बाह और वकार पसंद नहीं करते। उन्होंने प्रधानमंत्री से दखल की मांग की थी। फैसल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री अब क्रिकेट में सुधार पर फोकस करने जा रहे हैं। नईम भी यही मांग कर रहे हैं। जैदी के मुताबिक, टेस्ट टीम की कप्तानी अजहर अली को देना गलत फैसला था, क्योंकि वो पूर्व में बिल्कुल फ्लॉप रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान 7 दिसंबर को होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में वर्ल्ड कप जीता था। (फाइल)


https://ift.tt/2LBaWmz December 04, 2019 at 04:13PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form