अभिनेता की मौत से 6 दिन पहले बहन प्रियंका ने वॉट्सऐप पर दी थी दवा लेने की सलाह, रिया का दावा- इस चैट के बाद सुशांत से बहस हुई और वे वहां से चली गई थीं

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की सीबीआई जांच के बीच अभिनेता और उनकी बहन प्रियंका के बीच हुई एक वॉट्सऐप चैट वायरल हो रही है। यह चैट सुशांत की मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून की है। प्रियंका और सुशांत के बीच हुई इस बातचीत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार अभिनेता की मेंटल हेल्थ के बारे में पहले से जानता था। दरअसल, प्रियंका ने सुशांत को तीन तरह की दवाएं लेने के लिए कहा था, जो कि डिप्रेशन और एंग्जाइटी होने की स्थिति में ली जाती हैं।

झूठा साबित हो रहा परिवार का वह दावा

इस चैट के सामने आने के बाद सुशांत के परिवार का वह दावा झूठा साबित हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अभिनेता की मेंटल हेल्थ के बारे में नहीं जानते थे। चैट में प्रियंका ने सुशांत से यह भी कहा था कि वे उनका संपर्क मुंबई के सबसे अच्छे डॉक्टर्स से कराएंगी और सबकुछ गुप्त रखा जाएगा। दोनों के बीच हुई बातचीत इस प्रकार है:-

प्रियंका: सबसे पहले एक सप्ताह तक लिब्रियम लो, उसके बाद हर दिन ब्रेकफास्ट के बाद नेक्सिटो 10 एमजी लेना शुरू करो। अपने पास लोनाजेप रखो और इसे एंग्जाइटी अटैक की स्थिति में लो।
सुशांत : ओके सोनू दी।
सुशांत : बिना डॉक्टर के पर्चे के कोई नहीं देगा।
प्रियंका: रुको मैं देखती हूं कुछ मैनेज होता है तो।

(इसके बाद प्रियंका का एक मिस्ड वॉयस कॉल है।)

प्रियंका : बाबू मुझे कॉल करो। मुझे तुम्हे डॉक्टर का पर्चा भेजना है।
प्रियंका : यहां मेरी एक दोस्त जानी-मानी डॉक्टर है। वह तुम्हे मुंबई के सबसे अच्छे डॉक्टर से कनेक्ट करा देगी। सब कुछ गुप्त रहेगा। इसलिए चिंता मत करो।
प्रियंका : जस्ट कॉल।
प्रियंका : एक अटैचमेंट भेजा है।
प्रियंका : बाबू यह डॉक्टर का पर्चा है।
प्रियंका : यह दिल्ली का है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अगर कुछ होता है तो कह सकते हैं कि यह ऑनलाइन कंसल्टेशन था।
सुशांत : ओके। थैंक यू सो मच सोना दी।

डॉक्टर का वह पर्चा, जो प्रियंका ने सुशांत को वॉट्सऐप पर भेजा था।

इसी चैट के बाद रिया ने छोड़ दिया था सुशांत का घर

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे की मानें तो प्रियंका से सुशांत की इसी चैट के बाद रिया उनका घर छोड़कर चली गई थीं। बकौल मानशिंदे, "रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई को अपने बयान में कहा है कि 8 जून को प्रियंका ने सुशांत से चैट की थी। उन्होंने सुशांत को बिना डॉक्टर के पर्चे के तीन अलग-अलग तरह की दवाएं लेने को कहा था। रिया ने इसका विरोध किया था और कहा था कि वे उन्हें पहले से ही डॉक्टर्स के परामर्श के अनुसार दवा दे रही हैं। इसे लेकर सुशांत और रिया के बीच बहस हुई थी और सुशांत ने उन्हें घर से चले जाने को कहा था। इसके बाद रिया ने अपने भाई शोविक को फोन किया और अपने घर चली गई थीं।"

तीनों दवाओं का इस्तेमाल क्या है?

जानकारी जुटाने के बाद पता चलता है कि लिब्रियम का इस्तेमाल एंग्जाइटी, इनसोमनिया जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। नेक्सिटो 10 एमजी डिप्रेशन के इलाज और एंग्जाइटी डिसऑर्डर को जनरलाइज करने में इस्तेमाल की जाती है। लोनाजेप का उपयोग पैनिक अटैक में किया जाता है।

एक अन्य बहन के वॉट्सऐप चैट भी वायरल

इससे पहले सुशांत की एक अन्य बहन मीतू की वॉट्सऐप चैट भी वायरल हुई थी, जिसमें वे अभिनेता की मैनेज श्रुति मोदी से दवाओं के पर्चे मांग रही थीं। दोनों की बातचीत पर एक नजर:-

श्रुति : हाय। इस ओर श्रुति है। मैं बाहर रहूंगी।
मीतू : हाय श्रुति। प्लीज डॉक्टर्स के सभी पर्चे मुझे भेज दो।
श्रुति : हां। मुझे कुछ मिनट का समय दो। भेज रही हूं?
मीतू : घर आने वाले डॉक्टर से मिलना चाहूंगी।
श्रुति : बिल्कुल।
मीतू : मुझे बताओ, वह किस समय आ सकता है।
श्रुति : मैं चैक करके बताती हूं।

सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में यह दावा किया था कि वे उनके बेटे की मेंटल हेल्थ के बारे में नहीं जानते थे। सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि वे परिवार की जानकारी के बगैर सुशांत का इलाज करा रही थीं। हालांकि, दोनों बहनों की वॉट्सऐप चैट से यह स्पष्ट हो रहा है कि वे सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में पहले से जानती थीं।

सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. सुशांत की मौत का मामला:अभिनेता के परिवार के खिलाफ एक्शन लेंगी रिया, वकील ने कहा- वे सुशांत के डिप्रेशन के बारे में जानते थे, फिर भी कोर्ट और ईडी से झूठ बोले

2. सुशांत के पुराने साथी का खुलासा:कोरियोग्राफर गणेश हेवरकर ने कहा- रिया ने प्रियंका दीदी को इसलिए टारगेट किया क्योंकि वो सुशांत के बिजनेस डिसीजंस लेती थीं, वो उनकी नॉमिनी थीं

3. सुशांत की मौत मामला:सुशांत की मेंटल कंडीशन के बारे में जानता था परिवार!, वायरल चैट देखकर स्वरा भास्कर बोलीं, क्या रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रियंका और सुशांत सिंह राजपूत की वॉट्सऐप में जिन दवाओं का नाम, वे डिप्रेशन और एंग्जाइटी में जाती हैं। रिया चक्रवर्ती के मुताबिक, वे डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा के पक्ष में बिल्कुल नहीं थीं।

https://ift.tt/34OENSR
September 01, 2020 at 04:34PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgxjJn
Previous Post Next Post

Contact Form