कोरोना से रिकवरी के बाद प्लाज्मा डोनेट करेंगे अर्जुन कपूर, पॉजिटिव होने के 45वें दिन हो सकेगी प्रोसेस पूरी

6 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आए अर्जुन कपूर ठीक होने के बाद अब अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे। अर्जुन को इस काम के लिए अभी और इंतजार करना होगा। पॉजिटिव होने के दिन से 45वें दिन वे प्लाज्मा डोनेट कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने मुंबई के ही सिटी हॉस्पिटल जाने का फैसला लिया है।

प्लाज्मा डोनेट कर बचाएंगे लाइफ

अर्जुन ने 6 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शेयर की थी। इसके बाद वे होम क्वारैंटाइन हैं। अर्जुन कपूर को एसिम्प्टोमैटिक लक्षण थे। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार अर्जुन से जुड़े एक मेडिकल सूत्र ने बताया कि यह सही खबर है। लेकिन जब तक उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है। तब तक वे पूरी सावधानी के साथ रह रहे हैं।

दो दिन पहले ही रिकवर हुईं मलाइका

अर्जुन कपूर के पॉजिटिव होने के ठीक एक दिन बाद ही मलाइका ने भी अपने पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद वे भी होम क्वारैंटाइन रहीं। हालांकि महज 13 दिन में ही मलाइका रिकवर हो गईं हैं। वे फिलहाल घर पर ही हैं और इंडियाज बेस्ट डांसर के शो के सेट पर नहीं जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Kapoor to donate plasma after recovery from Corona

https://ift.tt/2RObhVr
September 22, 2020 at 02:59PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Vssu6
Previous Post Next Post

Contact Form