टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बना चुके सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उभरते सितारे की अचानक हुई मौत से इंडस्ट्री औरफैंस समेत पूरे देश केहोथ उड़ा दिए हैं। सुशांत की मौत से उनकी भाभी भी इतने सदमे में थीं कि वो इसे बर्दाश्त तक नहीं कर सकीं। मुंबई में हुए अंतिम संस्कार के समय ही उनकी भाभी ने बिहार में दम तोड़ दिया।
मौत की खबर सुनकर खाना-पीना बंद कर दिया था
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की मौत के सदमे से उनकी भाभी सुधा देवी उबर नहीं पाईं और चल बसीं। सुधा देवी सुशांत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी थीं जो उनके पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहती थीं। सुशांत की मौत की खबर सुनकर सुधा इतने सदमे में थीं कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। उनकी तबियत पहले से ही खराब चल रही थी जो बाद में और बढ़ गई।
अंतिम संस्कार के समय लीं आखिरी सांसे
सुधा रविवार से ही काफी परेशान थीं और बार-बार बेहोश हो रही थीं। 24 घंटों तक भूखा रहने के बाद उन्होंने ठीक सुशांत के अंतिस संस्कार के समय ही दम तोड़ दिया। उनका परिवार मुंबई में हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था।
सुशांत सिंह मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। 90 के दशक में पूरा परिवार पटना आ गया। पिता केके सिंह सरकारी अधिकारी रहे हैं। सुशांत की पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई है। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। खगड़िया में सुशांत का ननिहाल है। पिछले साल यहां उनका मुंडन संस्कार भी किया गया था। सुशांत के गांव वालों को यकीन ही नहीं हो रहा है उन्होंने सुसाइड किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fqHFav
June 16, 2020 at 01:00PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BgjrAM