सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा ने लिखा इमोशनल नोट, बोले, 'हमारी कभी ना खत्म होने वाली बातें हमेशा के लिए खत्म हो गईं'

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। मुकेश सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक थे। वह सुशांत की मौत की खबर सुनकर सबसे पहले उनके घर पहुंचे थे।

मुकेश ने सुशांत को याद करते हुए लिखा,'सुशांत मेरे लिए भाई जैसा था। जो भी हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'

'सुशांत इंट्रोवर्ट थे लेकिन वह बेहद होशियार और टैलेंटेड थे। इंडस्ट्री ने ऐसा रत्न खो दिया है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। मैं बेहद शॉक में हूं। अब तक यकीन नहीं कर पा रहा। हमारी कभी न खत्म होने वाली बातें हमेशा के लिएबंद हो गईं। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम अब बेहतर जगह पर होगे मेरे भाई, तुम्हें हमेशा मिस करूंगा, लव यू। मेरा भाई।'

मुकेश कीइंस्टाग्राम पोस्ट

मुकेश ने की थी मीडिया से गुजारिश: इससे पहले रविवार को सुशांत की मौत के दिन मुकेश ने मीडिया से गुजारिश की थी कि वह कुछ प्राइवेसी चाहते हैं और सुशांत की मौत के बारे में बात नहीं करना चाहते।

मुकेश ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'प्रिय पत्रकारों, रिपोर्टर्स और टीवी चैनल्स, यह मेरे लिए पर्सनल लॉस है, जिसने मुझे तोड़कर रख दिया है। इससे उबरने में मुझे कुछ वक्त लगेगा। प्लीज मुझे कॉल या मैसेज न करें। आप मेरा स्ट्रेस बढ़ा रहे हैं। मैं कुछ दिन बात करने की स्थिति में नहीं हूं। थैंक यू। प्लीज।'

सुशांत की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर हैं मुकेश: मुकेश इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर भी हैं। वह इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सुशांत की आखिरी फिल्म साबित हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s friend Mukesh Chhabra: ‘Our endless conversations have come to an abrupt end’

https://ift.tt/30LmxYr
June 16, 2020 at 12:06PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AwyzKJ
Previous Post Next Post

Contact Form