कोरोना के कारण उड़ी मौत की अफवाह, टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने कहा, 'मैं जिंदा हूं, मस्त हूं'

टेलीविजन एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य अपनी मौत कीअफवाहों से हैरान हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह खबरें उड़ीं कि कोरोनावायरस के चलते जया का निधन हो गया है। इन खबरों को झूठा बताते हुए जया ने अपना रिएक्शन दिया है।

जया ने इंस्टाग्राम पर एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उनकी फोटो के साथ लिखा था, कोरोना के कारण एक और कलाकार की जान चली गई। जया ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, हाहाहाहा, मैं जिंदा हूं मस्त हूं। कृपया कोई पोस्ट डालने से पहले क्रॉस चेक कर लिया करें।

फैन्स ने ली राहत की सांस: जया की मौत की खबर गलत साबित होने पर उनके फैन्स ने राहत की सांस ली। एक फैन ने लिखा, क्या बकवास है। कुछ भी लिखते हैं लोग। आप सालों तक स्वस्थ और खुश रहें। आपके जैसे लोगों की जरूरत है। एक अन्य फैन ने लिखा, क्या बकवास बात है। एक सेकंड के लिए तो मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। आपकी पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा। मस्त रहिए।

यूनिट मेंबर की मौत पर जताया था दुख: जया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सीरियल थपकी प्यार की के यूनिट मेंबर इरफान की मौत पर दुख जताया था।उन्होंने खुलासा किया था कि इरफान लंबी बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन बाद में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई और वो चल बसे।

जया ने कई सीरियलों में किया काम: जया टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसम से, बनूं मैं तेरी दुल्हन आर बढ़ो बहू जैसे सीरियलों में काम किया है।पिछले दिनों जया ने कैंसर पेशेंट्स के लिए अपने बाल डोनेट कर दिए थे ताकि इससे विग बनाए जा सकें। जया लॉकडाउन में आवारा जानवरों और गरीबों की मदद कर रही हैं। उन्होंने जरूरतमंदों को राशन बांटते हुए भी अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaya Bhattacharya busts hoax of her death due to coronavirus

https://ift.tt/3dc47Tn
June 19, 2020 at 02:14PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hJVKl9
Previous Post Next Post

Contact Form