पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही रिद्धिमा अपने परिवार के साथ हैं जिसके चलते वो कभी परिवार के साथ गेम खेलते तो कभी पुरानी यादें ताजा करते हुए नजर आ रही हैं। अब लॉकडाउन के बीच रिद्धिमा ने नया हेयरकट करवाया है जिसे किसी प्रोफेशनल हेयरड्रेसर ने नहीं बल्कि उनकी मां ने किया है।
इंस्टाग्राम अकाउंट से रिद्धिमा ने अपना नया लुक शेयर किया है। स्टोरी सेक्शन में रिद्धिमा ट्रेंडी शॉर्ट बॉब हेयरकट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जब आपकी मां हेयरकट में एक प्रो (माहिर) हों। सूपर मॉम’। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, ‘शुक्रिया मॉम’।
पिता का पसंदीदा स्क्रेबल खेल रही हैं मां-बेटी
कुछ दिनों पहले रिद्धिमा ने अपने पिता के पंसदीदा स्क्रेबेल बोर्ड गेम की तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वो न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान इसे खूब खेलते थे। वहीं अब इस गेम को रिद्धिमा अपनी मां के साथ खेल रही हैं। नीतू ने इसमें दो बार रिद्धिमा को हराया भी है। बोर्ड गेम हारने के बाद इंस्टा स्टोरी से तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘डैड ने मॉम को बहुत अच्छा ट्रेन किया है, उन्होंने मुझे पहले ही दो बार हरा चुकी हैं’।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XJmxVN
May 29, 2020 at 01:16PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3deQtzt