अमिताभ बच्चन ने पूछा दोनों भौहों के बीच की जगह को क्या कहते हैं, फिर खुद बताया इसका जवाब

महानायक अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' का डिजिटल प्रीमियर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन वीडियो पर होगा। जिसके चलते वे इस फिल्म जुड़ी कई पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसी फिल्म के सेट का एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि दोनों आईब्रो के बीच का हिस्से को क्या कहते हैं।

अपनी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'भौहों के बीच की जगह को क्या कहा जाता है? क्या आपको मालूम है? इसे ग्लाबेला (GLABELLA) कहा जाता है। ये शॉट से पहले गिबोसिबो का टचअप है।'

बोले- 'क्या थे और क्या बना दिया अब'

इससे पिछली पोस्ट में अमिताभ ने 44 साल पुरानी अपनी फिल्म 'कभी-कभी' और 'गुलाबो-सिताबो' के अपने लुक की तुलना की थी। उन्होंने लिखा था, 'श्रीनगर, कश्मीर... 'कभी कभी'... 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' गीत के बोल लिखते हुए... और लखनऊ, मई का महीना... 44 साल बाद (1976 से 2020) गुलाबो सिताबो.. और गाना चल रहा है... 'बन के मदारी का बंदर''

##

'गुलाबो-सिताबो' का गाना शेयर किया था

इससे पहले उन्होंने 'गुलाबो-सिताबो' का गाना शेयर करते हुए लिखा था, 'जोड़ी अनोखी, पिक्चर अनोखी, तो गाने कैसे सीधे-सीधे हो सकते हैं?'

##

'गुलाबो-सिताबो' का होगा डिजिटल प्रीमियर

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' का डिजिटल प्रीमियर 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' का डिजिटल प्रीमियर 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर होगा। (फोटो/वीडियो अमिताभ की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)

https://ift.tt/2ZJYxEF
May 29, 2020 at 02:40PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ezfC8b
Previous Post Next Post

Contact Form