मलाइका अरोरा ने इंस्टाग्राम पर दी बधाई, कहा- खुश महिलाएं वो हैं जो खुद से प्यार करती हैं

बॉलीवुड डेस्क. डांसिंग क्वीन मलाइका अरोरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए महिला दिवस की बधाई दी है। मलाइका ने इंस्टा पोस्ट में लिखा महिलाएं खुश हैं क्योंकि उन्होंन रानी बनना स्वीकार किया है। महिलाओं ने जाना है कि खुश रहना उनकी पसंद के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। एक्ट्रेस और डांसर मलाइका को उनके बिंदास अंदाज के कारण ही जाना जाता है।

पीड़ितों की तरह दिखना बंद करे औरत
एक्ट्रेस ने लिखा, खुश महिलाएं वो नहीं होती जो शादीशुदा या अकेली होती हैं, वो नहीं होती जिनका करियर स्थाई है या अच्छी आय है। खुश महिलाएं वो हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह प्यार करती हैं, खुश महिलाएं वो हैं जिन्होंने अपना अतीत छोड़ा और अपने आत्मसम्मान के लिए काम किया।

खुश रहने वाली महिलाओं ने पीड़तों की तरह रहना, आत्मग्लानि करना पीछे छोड़ दिया, वो जान गईं कि खुश रहना उनकी चॉइस और रिस्पॉन्सिबिलिटी है। उन महिलाओं ने खुद की पहचान वर्तमान से बनाई, न कि अतीत से। वो खुश हैं क्योंकि उन्हें किसी के वेलिडेशन की जरूरत नहीं है। वो खुश हैं क्योंकि उन्होंने रानी बनना चुना। महिला दिवस की आज और हमेशा शुभकामनाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Malaika Arora congratulated on Instagram, said - Happy women are those who love themselves

https://ift.tt/38yl87C
March 08, 2020 at 01:43PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TvgseB
Previous Post Next Post

Contact Form