खेल डेस्क. भारतीय महिला टीम की सदस्य शेफाली वर्मा किसी भी फॉर्मेट (टी-20 और वनडे) में वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली सबसे युवा (महिला और पुरुष) खिलाड़ी बनीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 वर्ल्ड के फाइनल में उतरते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। फाइनल खेल रही शेफाली की उम्र 16 साल 40 दिन है। इससे पहले, वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर शकाना क्विनटाइन ऐसा करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी थीं। उन्होंने 2013 में17 साल 45 दिन की उम्र में वनडे वर्ल्ड कपका फाइनल में खेला था।
शेफाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। वे भारतीय पारी की तीसरीगेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें मेगन शूट ने विकेटकीपर एलिसा हिली के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले, इस भारतीय बल्लेबाज ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के 4 मैच में 161 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंनेउन्होंने दो मैच में 47 और 46 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वे एक बार भी पचास का आंकड़ा नहीं पार कर पाईं।
वर्ल्ड कप में शेफाली टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बनीं
इस प्रदर्शन का उन्हें टी-20 रैंकिंग में फायदा मिला और वे इस फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बनीं। उन्होंने सबसे कम 18 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस भारतीय बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को एक पायदान नीचे खिसकाया था। उनकी इन पारियों की बदौलत ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aFXF6f March 08, 2020 at 02:26PM
https://ift.tt/1PKwoAf