प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आई कार्तिक की अपील, पंचनामा स्टाइल में ढाई मिनटों तक लगातार बोला था मोनोलॉग

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड के यंग टैलेंट कार्तिक आर्यन हमेशा से ही अपने अलग स्टाइल से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच कार्तिक ने पंचनामा स्टाइल में लोगों से घर पर रहने की अपील की थी। अपील में कार्तिक ने ढाई मिनट तक मोनोलॉग डायलॉग बोला था जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शेयर किया है। कार्तिक का ये अनोखा स्टाइल सोशल मीडिया पर भीखूब वायरल हुआ है।

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पीएम नरेंद्र मोदी की स्टोरी शेयर की है। इसमें मोदी जी ने कार्तिक की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे यंग एक्टर आपसे कुछ कहना चाहते हैं'। अब इस स्टोरी को शेयर करते हुए कार्तिक ने प्रधामंत्री मोदी जी को शुक्रिया कहा है। उन्होंने साथ में लिखा, ‘मैं सबको याद दिलाता रहूंगा कि गर्मियों की छुट्टियां चालू नहीं हुई हैं। कोरोना स्टॉप करोना’।

##

कार्तिक ने रविवार को हुए जनता कर्फ्यू में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। उन्होंने रविवार शाम को एक क्यूट तस्वीर शेयर की जिसमें कार्तिक बर्तन को टोपी की तरह पहने हुए हाथों में चम्मच और थाली पकड़े हुए हैं। कार्तिक ने पोस्ट में लिखा, ‘ये जादू है। सब साथ आ रहे हैं। हर छत पर एनर्जी है। हम सेल्फलेस हीरोज को सलाम करते हैं। शुक्रिया नरेंंद्र मोदी सर इस तरह से पूरे देश को साथ लाने के लिए’।


##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
prime Minister Narendra Modi Shares kartik aaryans's video, actor apeals netizens to stay at home in punchnama style

https://ift.tt/2xf5T6X
March 23, 2020 at 05:15PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J8B1HR
Previous Post Next Post

Contact Form