टीवी डेस्क. टेलीविजन शो 'एफआईआर' से फेमस हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कोरोनावायरस से लड़ने के लिएतीन आसान टिप्स शेयर की हैं। इसके साथ ही अपने कैप्शन के जरिए उन्होंने देश के नेताओं पर तंज भी कसा।
टिप्स शेयर करते हुए कविता ने लिखा, 'वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में हमारे नेताओं की तुलना में कैसे बेहतर किया जा सकता है, उसके 3 सरल उपाय।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने जो फोटो शेयर किया, उसमें उनके पति रोनित बिस्वास भी किचन में काम करते नजर आ रहे हैं।
कविता की बताई तीन सरल टिप्स
1- विभाजित रहो और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घर के सारे कामकाज करो। कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश पर भेजो।
2- अपना भोजन/राशन/अन्य आपूर्ति सामग्री चौकीदार और अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ बांटें।
3- घर पर रूके रहें और उसे कीटाणुमुक्त करते रहें। डेटॉल और नमक के पोंछे लगाते रहें।
'कुटुम्ब' से किया डेब्यू, 'एफआईआर' से हुईं फेमस
कविता ने साल 2001 में टीवी सीरियल 'कुटुम्ब' से करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कहानी घर-घर की', 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' और 'पिया का घर' जैसे टीवी सीरियलों में काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2006 में आए कॉमेडी शो 'एफआईआर' से मिली, जिसमें उन्होंने कड़क पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। यह शो 31 जुलाई 2006 से शुरू होकर 23 जनवरी 2015 तक चला था। कविता ने 'एक हसीना थी', 'मुंबई कटिंग' और 'फिल्लम सिटी', 'जंजीर' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dplstl
March 23, 2020 at 04:47PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bfof6c