27 नवंबर 2019 से 30 नवंबर 2019 तक चलने वाले इस चार दिवसीय वैश्विक कार्यक्रम में विभिन्न देशों जैसे रूस, किर्गिस्तान, मलेशिया, नेपाल, बुल्गारिया, अफग़ानिस्तान, य़ू०एस०ए० और भारत आदि के प्रतियोगी कि जो अपनी रचनाओं से दुनिया को बदलना चाहते हैं, ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अभिनव स्टार्टअप विचारों का मूल्यांकन विभिन्न देशों रूस, जर्मनी, सिंगापुर, मलेशिया, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका से आये हुए निर्णायक मंडल द्वारा किया गया ।
इस आयोजन के लिए “काइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स” को चुना गया क्योंकि मलेशिया में आयोजित INNOMPIC Games 2018 के बिज़नेस डिज़ाइन और सर्वश्रेष्ठ इनवेंटरी श्रेणियों में काइट के छात्र विजेता रहे ।
इस कार्यक्रम का उदघाटन डॉ (कर्नल) एमिक गर्ग, निदेशक-केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने विभिन्न देशों के प्रतिभागी और निर्णायक मंडल का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों के इस इंटरप्रेन्योर इवेंट का हिस्सा बनने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। रूस के वादिम मोटेलनिकोव ने INIOMPIC गेम्स 2018 जीतने वाले काइट के छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "हमें एक सफल उद्यमी होने के लिए रचनात्मकता की आवश्यकता पर जोर देने की जरूरत है और रचनात्मकता के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति का प्रसंचित होना आवश्यक है ।
श्री सतेंद्र कुमार, अध्यक्ष INNOMPICS 19 और डीन, IEC, KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने छात्रों और अन्य देशों के प्रतिभागियों को प्रेरित किया और इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के महत्त्व पर प्रकाश डाला। INNOMPIC गेम्स 2019 का पुरस्कार समारोह 30 नवंबर को आयोजित किया गया।
समापन समारोह में मुख्या अतिथि श्री ए0 के0 चतुर्वेदी, निदेशक आई0आई0टी0, रुड़की ने कार्यक्रम की सराहना की एवं अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अनुभवों का आदान प्रदान होता है, जिससे वैश्विक समस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने कार्यक्रमों में आये हुए आठ देशों के प्रतिभागियों क्रमश रूस, जर्मनी, मलेशिया, किर्गिस्तान, नेपाल, बुल्गारिया, अफग़ानिस्तान, अमेरिका एवं भारत तथा ज्यूरी सदस्यों क्रमश भारत, नेपाल, रूस, जर्मनी एवं सिंगापूर को बधाई दी तथा अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम जिससे देश एवं विश्व की समस्याओं का निदान होता हैं तथा छात्र एवं छत्राओं को वैश्विक अनुभव मिलता है , लगातार होते रहने चाहियें। विशिष्ठ अतिथि श्री विजय कुमार, निदेशक एम्एसएम् ई विकास संस्थान, नई दिल्ली ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्टार्टअप को बढ़ावा मिलता हैं तथा एम् एस एम् ई क्षेत्र को मज़बूती मिलती हैं. इन्होने कहा की भारत सरकार की अनेकों योजनाएं हैं जो इनोवेशन एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहित करती हैं।
कार्यक्रम में फ़र्स्ट इम्प्रैशन का पुरस्कारमास्को-रूस की टीम को, इन्नोवेटिवनेस का पुरस्कार मास्को-रस की टीम को, डिज़ाइन थिंकिंग का पुरस्कार मास्को रूस की टीम को, इंटेलेक्चुअल टीम रोक का पुरस्कार मलेशिया टीम को, क्रिएटिव मार्केटिंग का पुरस्कार काइट की टीम को, एन्टिसिपेशन का पुरस्कार नेपाल की टीम को, बिज़नेस डिज़ाइन का पुरस्कार नेपाल की टीम को, इंटरप्रियनेरिअल स्ट्रेटेजी का पुरस्कार काइट की टीम को, प्रजेंटेशन का पुरस्कार काईट की टीम को दिया गया।बेस्ट इनोवेशन टीम क्रमश मलेशिया, भारत एवं मास्को-रूस की टीम विजेता रही।
वर्ल्ड इंनोम्पिक के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक टी बी आई काईट श्री सतेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के तीनों दिनों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में वेंचर प्रेजेंटेशन, मेगा इनोवेशन, इनोबॉल, म्यूज़िकल इन-स्टार्टअप आदि प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ कर्नल ए० गर्ग ने समस्त प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2OPgsUD December 04, 2019 at 05:49PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YeNBvX