'छपाक' की रिलीज से ठीक पहले दीपिका पादुकोण की नई फिल्म की घोषणा, करन जौहर करेंगे प्रोड्यूस

बॉलीवुड डेस्क. 'छपाक' की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण की एक और फिल्म की घोषणा हो गई है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक अंग्रेजी अखबार की कटिंग शेयर करते हुए बताया है कि वे 'कपूर एंड संस' फेम शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की भी अहम भूमिका होगी।

अनन्या, सिद्धांत ने भी की घोषणा

अनन्या पांडे ने ट्विटर पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा है, "सपने वाकई सच होते हैं। मॉडर्न लव पर मेरे पसंदीदा डायरेक्टर शकुन बत्रा का टेक...यकीन नहीं कर सकती कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं।"

वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म का अनाउंसमेंट करते हुए शकुन बत्रा को उन डायरेक्टर्स में शामिल किया है, जिनके साथ वे हमेशा से काम करना चाहते थे। उन्होंने दीपिका को एलीगेंट और अनन्या को बेस्ट फ्रेंड बताया है। वहीं करन को स्क्रीन पर जादू चलाने वाला प्रोड्यूसर कहा है।

##

करन जौहर का प्रोडक्शन

फिल्म का प्रोडक्शन करन जौहर और अपूर्वा मेहता करेंगे। शकुन इसके को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर रहे हैं। इसकी पुष्टि एक बातचीत में करन ने की। उन्होंने कहा, "शकुन अपनी नई फिल्म को न केवल निर्देशित कर रहे हैं, बल्कि वे इससे प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़ रहे हैं।" करन के मुताबिक, यह फिल्म 2021 में वेलेंटाइन डे (12 फरवरी को) पर रिलीज होगी। शकुन इससे पहले करन जौहर के साथ 'कपूर एंड संस' में बतौर डायरेक्टर काम कर चुके हैं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

दीपिका की '83' पोस्ट प्रोडक्शन में

दीपिका इन दिनों 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी, जो दिल्ली बेस्ड अटैक एसिड सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल से प्रेरित है। इसके अलावा, वे रणवीर सिंह स्टारर '83' में भी नजर आएंगी, जो फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित है। रणवीर फिल्म में कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone's new film announced just before the release of 'Chhapak', Karan Johar to produce

https://ift.tt/2r6ZoQK
December 19, 2019 at 03:15PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rSaEkA
Previous Post Next Post

Contact Form