दीपक चाहर चोट के कारण वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर, नवदीप सैनी टीम में शामिल

खेल डेस्क. तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। धवन की जगह मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका मिला।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं। इसमें पहला मैंच विंडीज ने 8 विकेट और दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 107 रन से जीता। सीरीज 1-1 से बराबर है। आखिरी मुकाबला कटक में 22 दिसंबर को खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीपक चाहर।


https://ift.tt/34DxWrq December 19, 2019 at 02:50PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form