बॉलीवुड डेस्क. अभिनेता जावेद जाफरी भी नागरिकता संशोधन कानून के विराेध में हैं। वे लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस बारे में पोस्ट करते रहे हैं। लेकिन उन्हें जब इस मुद्दे पर ट्रोल किया जाने लगा तो वे इससे बेहद दुखी और परेशान हो गए। जावेद ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
हालात सुधरने की उम्मीद करता हूं :जावेद ने अपने ट्वीट में लिखा है- इस ट्रोलिंग और नफरत को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद कर रहा हूं जब तक कि हालात सुधर नहीं जाते। उम्मीद करता हूं, इंशाअल्लाह। इंडिया फर्स्ट, जय हिंद।
##वायरल हुआ वीडियो भी :इस वीडियो में जावेद कहते हुए नजर आ रहे हैं- "और कुछ है नहीं क्या बनाने के लिए, मुल्क को बनाओ न यार। ये एक्ट बहुत ही खतरनाक और कम्युनल एक्ट है। ये अंबेडकर के बनाए संविधान के खिलाफ है। आप और कोई बात नहीं कर रहे है। ये शेम नहीं बहुत बड़ा गेम है।" इसके बाद जावेद ने राहत इंदौरी का एक शेर पढ़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2EKr01h
December 23, 2019 at 03:16PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zg37rX