बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान और किच्चा सुदीप स्टारर 'दबंग 3' ने तीन दिन में 81.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन 24.50 करोड़ और दूसरे दिन 24.75 करोड़ की कमाई करने के बाद तीसरे दिन फिल्म ने 31.90 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हालांकि, देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध के चलते फिल्म को घाटा उठाना पड़ा है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट की मानें तो फिल्म को वीकेंड में करीब 12 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

साल की 5वीं सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर
अगर इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'दबंग 3' इस साल की 5वीं सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' पहले पायदान पर है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 166.25 करोड़ रुपए कमाए थे।
| रैंक | फिल्म | रिलीज डेट | पहले दिन की कमाई | पहले वीकेंड की कमाई |
| 1 | वॉर | 02 Oct 2019 | 53.35करोड़ रुपए | 166.25करोड़ रुपए |
| 2 | एवेंजर्स : एंडगेम (हॉलीवुड) | 26 Apr 2019 | 53.10करोड़ रुपए | 157.2करोड़ रुपए |
| 3 | भारत | 05 Jun 2019 | 42.30करोड़ रुपए | 150.10करोड़ रुपए |
| 4 | मिशन मंगल | 15 Aug 2019 | 29.16करोड़ रुपए | 97.56करोड़ रुपए |
| 5 | दबंग 3 | 30 Aug 2019 | 24.40करोड़ रुपए | 81.15करोड़ रुपए |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/360d1Rb
December 23, 2019 at 03:16PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/394pQLT