ट्विटर यूजर ने अक्षय कुमार को बताया बिना रीढ़ की हड्डी वाला, अनुराग कश्यप बोले- बिल्कुल सही

बॉलीवुड डेस्क. रविवार को अक्षय कुमार से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट से जुड़ा एक ट्वीट अनजाने में लाइक हो गया था। इस ट्वीट के साथ एक वीडियो था, जिसमें दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का उड़ाया गया था। बाद में अक्षय ने इसे अनलाइक कर दिया। लेकिन वे ट्विटर यूजर्स के निशाने पर बने हुए हैं। एक यूजर ने अक्षय को बिना रीढ़ की हड्डी वाला इंसान तक कह डाला, जिसका समर्थन डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है।

अनुराग ने समर्थन में लिखा- बिल्कुल सही

दरअसल, ट्विटर यूजर ने अक्षय पर निशाना साधते हुए लिखा था, "मैं अक्षय कुमार का बेहद सम्मान करता हूं। रीढ़ की हड्डी के बगैर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने में बहुत दिक्कत हुई होगी। ट्विटर यूजर का सपोर्ट करते हुए अनुराग ने लिखा है, "बिल्कुल सही।"

अक्षय ने सोमवार को दी थी सफाई

जब ट्वीट लाइक करने को लेकर ट्विटर यूजर्स ने अक्षय को खरी-खोटी सुनाई तो उन्होंने सोमवार को सफाई दी थी। अक्षय ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "जामिया स्टूडेंट्स के ट्वीट पर गलती से लाइक हो गया था। जब मुझे अहसास हुआ तो मैंने तुरंत उसे अनलाइक कर दिया। क्योंकि मैं इस तरह के किसी कृत्य का समर्थन नहीं करता।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Twitter User Called Akshay Kumar Spineless, Anurag Kashyap Said Absolutely

https://ift.tt/2Z21Y79
December 17, 2019 at 04:20PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PutS8U
Previous Post Next Post

Contact Form