नीलामी में मोटी रकम पा सकते हैं भारत के तीन युवा खिलाड़ी, इनमें एक स्पिनर

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 यानी आईपीएल के प्लेयर्स ऑक्शन 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रहे हैं। कुल मिलाकर 332 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इनमें 186 भारतीय जबकि 146 विदेशी हैं। कई बड़े नामों की चर्चा है। इनमें पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा रॉबिन उथप्पा भी हैं। इन बड़े नामों के बीच भारत के कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं जो इस नीलामी में छा सकते हैं। यानी इन्हें फ्रेंचाइजीस मोटी रकम पर खरीद सकती हैं। आइए इन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

यशस्वी जयसवाल (बेस प्राइस 20 लाख रुपए)
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाला यह बल्लेबाज मुंबई से रणजी ट्रॉफी खेलता है। 17 साल के यशस्वी की हाईट यानी लंबाई 6 फुट है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने झारखंड के खिलाफ 154 गेंद पर 203 रन की पारी खेली। इनमें 17 चौके और 12 छक्के शामिल थे। विजय हजारे ट्रॉफी के 6 मैच में 112.80 के बेहतरीन औसत से उन्होंने कुल 564 रन बनाए। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था। साउथ अफ्रीका में अगले साल होने वाले विश्वकप की टीम में भी वो शामिल हैं। आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ ही जयसवाल उपयोगी मीडियम पेसर भी हैं। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। फ्रेंचाइजीस यशस्वी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही हैं।

आर. साई किशोर (बेस प्राइस 20 लाख रुपए)
रविश्रीनिवासन साई किशोर तमिलनाडु से खेलते हैं। वो लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। 6 फुट 3 इंच के किशोर जब ऊंचाई से गेंद छोड़ते हैं तो बल्लेबाज को उन्हे पढ़ पाना आसान नहीं होता। पिच होने के बाद उनकी गेंदें न सिर्फ तेज स्पिन होती हैं बल्कि उनमें उछाल भी होता है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में मंझे हुए बल्लेबाज भी उनके सामने परेशान होते दिखे। यहां उन्होंने 12 मैच में 4.63 के इकॉनमी रेट से 20 विकेट अपने नाम किए और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। 20 में से 15 विकेट तो उन्होंने पॉवरप्ले में लिए। बेस प्राइस भले ही 20 लाख रुपए हो लेकिन साई अच्छा पैकेज पा सकते हैं।

अभिमन्यू ईश्वरन (बेस प्राइस 20 लाख रुपए)
24 साल का यह टॉप ऑर्डर बैट्समैन घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहा है। हाल ही में वो बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। अभिमन्यू का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। जब वो 11 साल के थे तो यहां से पढ़ाई के लिए कोलकाता आ गए। राहुल द्रविड़ के साथ ईश्वरन ने काफी समय बिताया और द्रविड़ से मिली सीख का असर उनकी बल्लेबाजी पर भी नजर आता है। इंडिया ए के साथ वो न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज की ए टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ तो उन्होंने दोहरा शतक लगाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आर. साई किशोर लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और तमिलनाडु की तरफ रणजी खेलते हैं। (फाइल)


https://ift.tt/2LY6ePR December 17, 2019 at 02:03PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form