खेल डेस्क. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप लगा है। उन पर ये आरोप अंग्रेजी अखबार 'डेली मेल' के रिपोर्टर असगर अली मुबारक ने लगाया। रिपोर्टर के मुताबिक कराची में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अफरीदी ने उनके काले रंग का मजाक उड़ाया और नस्लभेदी टिप्पणी की। मुबारक ने अफरीदी को आईसीसी की आचार संहिता उल्लंघन का आरोपी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये घटना कराची में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गुरुवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई। रिपोर्टर ने जब क्रिकेटर से सवाल पूछा तो अफरीदी ने उससे कहा, 'थोड़ी सी लाइट आप अपने आप पर करें, ताकि आप मुझे थोड़ा सा नजर आ सकें।'
वीडियो जारी करबताई आपबीती
इस घटना के बाद मुबारक ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। रिपोर्टर के मुताबिक, 'उन्होंने जो कहा वो नस्लीय था। आप देख सकते हैं कि मेरा रंग और शक्ल सूरत नीग्रो से मिलती जुलती है। इसलिए उन्होंने वो टिप्पणी की। अफरीदी ने ये बात कहते हुए आईसीसी के इंटरनेशनल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। इस सिलसिले में अगर उन्होंने सार्वजनिक रूप से मुझसे माफी नहीं मांगी तो मैं इस मुद्दे को कोर्ट में लेकर जाउंगा।'
आथर्टन केस का जिक्र भी किया
अपने वीडियो में रिपोर्टर ने 1996 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान माइकल आथर्टन के साथ हुई घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 'मैं इससे पहले भी आथर्टन वाला केस कोर्ट में ले गया था, उस वक्त भी कोर्ट ने मेरे हक में फैसला दिया था और आथर्टन को माफी मांगना पड़ी थी। अब मैं चाहता हूं कि पीसीबी और सभी जिम्मेदार लोग अफरीदी से मुझसे माफी मांगने को कहें, नहीं तो मैं उन्हें कोर्ट लेकर जाऊंगा। अगर उन्हें अभी सबक मिल गया तो वे आगे चलकर किसी और के साथ ऐसा नहीं करेंगे।'
अफरीदी ने लिए पहली पारी में 5 विकेट झटके
कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अफरीदी ने श्रीलंका की पहली पारी में 77 रन देकर पांच विकेट झटके। ये उनके टेस्ट क्रिकेट में उनकासर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जो उन्होंने करियर का सातवां टेस्ट मैच खेलते हुए दिया। रावलपिंडी में हुआ सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35LuMU2 December 21, 2019 at 04:37PM
https://ift.tt/1PKwoAf