खेल डेस्क. इस दशक की शुरुआत में दुनिया के दो फुटबॉलरों के बीच प्रतिस्पर्धा सामने आई। एक थे अर्जेंटीना के लियोनल मेसी तो दूसरे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो। मेसी स्पेन के बार्सिलोना और रोनाल्डो रियाल मैड्रिड से खेले। मेसी ने क्लब फुटबॉल में अपनी धाक जमाई। उन्होंने क्लब मुकाबलों में रोनाल्डो के मुकाबले 45 गोल ज्यादा किए। उनके नाम फ्री-किक से 53 गोल हैं। उन्हें फ्री-किक मास्टर भी कहा जाता है। वहीं, रोनाल्डो इंटरनेशनल मुकाबलों में मेसी से बेहतर साबित हुए। उन्होंने यूरो कप और नेशंस कप में पुर्तगाल को जीत दिलाई। मेसी वर्ल्ड कप और कोपा अमेरिका कप के फाइनल्स में हारते दिखे। रोनाल्डो ने इंटरनेशनल मैचों में मेसी के मुकाबले 20 गोल ज्यादा किए। इन दोनों की राइवलरी के दौरान कई बेहतरीन तस्वीरें सामने आईं। ऐसी ही 10 झलकियां...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2SymdrW December 29, 2019 at 08:24AM
https://ift.tt/1PKwoAf