विराट कोहली फिर से टेस्ट में नंबर 1 बल्लेबाज बने, स्मिथ को पीछे छोड़ा; गेंदबाजों में बुमराह टॉप 5 में

दुबई. भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से बल्लेबाजों में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं। गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर हैं जबकि ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर अव्वल हैं।विराट के 928 रेटिंग पॉइंट हैं।

कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले डे नाइट टेस्ट में 136 रन की पारी खेली थी। उन्हें इसका फायदा मिला और वह स्मिथ को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए। भारतीय कप्तान स्मिथ से पांच अंक आगे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के खाते में 923 अंक हैं। पहले वह 931 पॉइंट के साथ शीर्ष पर थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के चलते उन्हें 8 अंकों कानुकसान उठाना पड़ा।एडिलेड में वह 36 रन बनाकर आउट हुए थे।गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं जबकि आर अश्विन 9वें पायदान पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान विराट कोहली। (फाइल फोटो)


https://ift.tt/2OMoBc6 December 04, 2019 at 02:54PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form