हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी अजय देवगन की 'मैदान'

बॉलीवुड डेस्क. तीन दशक के बॉलीवुड करिअर में अजय देवगन पहली बार बहुभाषी फिल्म बनाने जा रहे हैं। अजय की आगामी फिल्म 'मैदान' हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी। खास बात है कि जनवरी में रिलीज होने जा रही 'तानाजी- द अनसंग वारियर' अजय के करिअर की 100वीं फिल्म होगी।

1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित फिल्म को तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। अमित रविंद्रनाथ शर्मा निर्देशित फिल्म की शूटिंग लखनऊ में जारी है। ट्रेड सोर्स के मुताबिक निर्देशक भारतीय दर्शकों को सैयद अब्दुल के योगदान के बारे में बताना चाहते हैं। खास बात है कि भारतीय टीम ने इनकी कोचिंग की बदौलत 1951 और 1962 में आयोजित एशियन गेम्स में जीत दर्ज की थी।

उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर्स डबिंग के लिए साउथ के बड़े आर्टिस्ट्स को लाने का विचार कर रहे हैं। जबकि हिंदी की डबिंग अजय देवगन करेंगे।

तानाजी होगी 100वीं फिल्म
अजय देवगन अगले साल रिलीज होने जा रही 'तानाजी- द अनसंग वारियर' से अपनी फिल्मों का सैंकड़ा पूरा कर लेंगे। उनके साथ फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में देखे जा सकते हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apart from Hindi, Ajay Devgan's 'Maidan' will be released in Tamil, Telugu and Malayalam languages

https://ift.tt/2qEU2vv
November 12, 2019 at 01:51PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33F07qq
Previous Post Next Post

Contact Form