विराट कोहली लगातार 7 मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान, धोनी को पीछे छोड़ा

खेल डेस्क. विराट कोहली लगातार सात टेस्ट जीतने वाले पहलेभारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मेंये उपलब्धिहासिल की। विराट से पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उनकी कप्तानी में भारत ने 2013 में लगातार 6 टेस्ट जीते थे।भारत ने ये मैच पारी और 46 रन से जीता।

इस जीतके साथ ही भारत लगातार चार टेस्ट पारी के अंतर से जीतने वाला पहला देश बन गया है। ये दूसरा मौका था, जब किसी घरेलू टेस्ट में भारतीय स्पिनर एक भी विकेट नहीं ले पाया। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर ऐसा हुआ था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 7 मैचों से भारत के 360 अंक

बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की स्थिति और मजबूत हो गई। भारत के 7 मैचों से 360 पॉइंट हो गए हैं और वो चोटी पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर 116 पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया, जबकि न्यूजीलैंड 60 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

इशांत शर्मा ने मैच में 9, उमेश ने 8 विकेट हासिल किए

कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश ने 106 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 347 रन पर पारी घोषित की थी। दूसरी पारी में भी बांग्लादेशी टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में भारत की तरफ से इशांत शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी में 4 विकेट झटके। उमेश यादव ने भी मैच में 8 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए इशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान विराट कोहली।


https://ift.tt/2QN56Su November 24, 2019 at 01:19PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form