IPL के 13वें सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब जीत लिया है। इसी के साथ मुंबई को ट्रॉफी के साथ 10 करोड़ और दिल्ली को 6.25 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली। यह प्राइज मनी पिछले साल के मुकाबले आधी और टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली की कीमत से भी कम है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान कोहली को फ्रेंचाइजी एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। टीम ने कोहली को रिटेन किया था। हालांकि, सीजन की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे 15.5 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। कमिंस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

कॉस्ट कटिंग के चलते प्राइज मनी आधी
बीसीसीआई ने साल के शुरुआत में कॉस्ट कटिंग के चलते सख्त कदम उठाए थे। इसके चलते बोर्ड ने पिछले साल के मुकाबले इस बार IPL की प्राइज मनी आधी कर दी। 12वें सीजन में विजेता को 20 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि उपविजेता को 12.5 करोड़ रुपए। प्ले-ऑफ में हारने वाली टीम को 4.3 करोड़ रुपए मिले। 2019 में 8.75 करोड़ रुपये मिले थे। इस साल ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं हुई। बोर्ड ने फैसला कोरोना से पहले ही लिया था।


दिल्ली और मुंबई टीम में 15-15 करोड़पति खिलाड़ी
दिल्ली टीम में मुंबई के मुकाबले 6.7% ज्यादा करोड़पति खिलाड़ी रहे। इसमें ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। इस सीजन में तीन टीमें ऐसी हैं, जिसमें 15 खिलाड़ियों की कीमत एक करोड़ या उससे ज्यादा है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3khI8ho November 11, 2020 at 12:36AM
https://ift.tt/1PKwoAf