सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं। सीबीआई लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। इस बीच सुशांत के फैन्स, दोस्त और परिवार वाले लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मीडिया ट्रायल झेल रहीं रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में भी कुछ सेलेब्स उतर आए हैं।
तापसी पन्नू, विद्या बालन और लक्ष्मी मांचू के बाद अब फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने रिया के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है।
‘सुशांत के साथ रहने के लिए रिया ने अपनी दुनिया छोड़ दी’
‘मैं रिया चक्रवर्ती को तबसे जानती हूं जब वो 16 साल की थी। वाइब्रेंट, स्ट्रॉन्ग, जिंदादिल और एक चमकती हुई चिंगारी की तरह। जिंदगी को खुलकर जीने वाली। लेकिन बीते कुछ महीनों में मैं उसकी और उसके परिवार के लिए आई एक विपरीत परिस्थिति की गवाह रही हूं। उन्होंने एक ऐसा कष्ट झेला है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमने देखा है कि मीडिया किस तरह से गिद्धों की तरह उनके साथ व्यवहार कर रहा है। एक मासूम परिवार को इस हद तक टॉर्चर किया जा रहा है जब तक वो टूट न जाएं’।
‘उसके बेसिक मानव अधिकार भी उससे छीन लिए गए हैं, क्योंकि मीडिया यहां जज, जूरी और जल्लाद बन गई है। हमने पत्रकारिता को अपनी आंखों के सामने मरते और मानवता का एक भयानक रूप देखा है।
उसका कसूर क्या था? उसने किसी लड़के से प्यार किया, उसके बुरे दिनों में उसका ख्याल रखा। उसके (सुशांत) साथ रहने के लिए उसने (रिया) अपनी दुनिया छोड़ दी। फिर जब सुशांत ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी, तो हम क्या बन गए। मैंने देखा है कि इन सबसे उसकी मां की सेहत पर क्या असर पड़ा है।
अपनी जिंदगी के 20 साल इस देश की सेवा में देने वाले उसके पिता पर इसका क्या असर पड़ा है। उसके छोटे भाई को कितनी जल्दी बड़ा होना पड़ गया और खुद को मजबूती से खड़े होना पड़ गया।
‘मेरी रिया तुम मजबूती का स्तंभ हो। मुझे बहुत दुख है कि तम्हें इन सब से गुजरना पड़ रहा है। मुझे दुख है कि बहुत सारे लोग तुम्हें नीचा दिखा रहे हैं, तुम पर शक कर रहे हैं, उस वक्त तुम्हारे साथ नहीं थे तुम्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुझे दुख है कि तुमने जिंदगी में सबसे अच्छा काम किया (सुशांत की देखभाल करना) और इसी ने तुम्हें जिंदगी का सबसे खराब अनुभव दे दिया। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। #JusticeForRhea
पोस्ट पर कई सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
शिबानी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए। मैं रो रही हूं, मेरा दिल रोता है कि उन्होंने हमारे लिटिल रैबिट(रिया)के साथ क्या किया। वह हमेशा हमारी बेबी सिस्टर रहेगी। #justiceforrhea
लॉरेन गॉटलिब ने लिखा, इसे लिखने के लिए शुक्रिया। इसके अलावा सुजैन खान और अमृता अरोड़ा लड़क ने इंस्टाग्राम की इस पोस्ट पर दिल के इमोजी बनाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2GnrnmA
September 02, 2020 at 06:30PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lJoFrO