हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा था कि पिछले साल यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत सिंह राजपूत तीन दिनों तक पेरिस की होटल से बाहर नहीं निकले थे। फिर सुशांत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे पेरिस के डिज्नीलैंड में एन्जॉय करते दिखे थे। इसके बाद से ही रिया के उस दावे पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि अब रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिया का बचाव करते हुए उनकी बात को सही बताया है।
क्विंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान जब मानशिंदे से रिया के दावे और सुशांत के उस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिया ने ये कभी नहीं कहा कि वो होटल से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकले थे। बल्कि उन्होंने ये कहा था कि सुशांत तीन दिन तक बाहर नहीं निकले थे। तीन दिनों बाद वो निकले थे और वो वीडियो तब का ही है।
वकील बोले- रिया ने गलत नहीं कहा था
मानशिंदे ने कहा, 'रिया ने जो कुछ भी कहा था वो बिल्कुल सही था। सुशांत और रिया करीब छह दिनों के लिए पेरिस में थे और उन्होंने पूरा एक दिन डिज्नीलैंड में बिताया था। रिया ने बताया था कि सुशांत बायपोलर थे, और कोई भी मेडिकल एक्सपर्ट बता देगा कि ऐसे लोगों को मूड स्विंग बहुत ज्यादा होता है।'
एक्ट्रेस और सुशांत के परिवार पर भी बात की
रिया के वकील ने एक्ट्रेस और सुशांत के परिवार के बीच के रिश्तों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'अप्रैल 2019 में रिया एक पार्टी में गई थी और वहां सुशांत भी मौजूद थे। यहां तक कि सुशांत कि बहनें भी उस पार्टी में आईं थीं, उनमें से एक (प्रियंका) नशे में थी और गलत व्यवहार कर रही थी। पार्टी से वापस आने के बाद, सुशांत और उनकी बहन ने पीना जारी रखा और रिया सोने चली गई। जैसा कि रिया ने अपने बयान में भी कहा है, कि उस रात प्रियंका ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद जब रिया ने इस बारे में सुशांत को बताया था, तो उन्होंने अपने भाई-बहनों के सामने ये मामला उठाया था और उसकी चैट रिया को भी फॉरवर्ड की थीं।'
अपने परिवार के बहुत करीब थे सुशांत
साथ ही मानशिंदे ने ये भी कहा कि सुशांत अपनी बहनों के बहुत करीब थे, लेकिन परिवार को रिया जरा भी पसंद नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'सुशांत अपनी बहनों के बहुत करीब थे। किसी ना किसी स्तर पर संबंध जरूर तनावपूर्ण रहे होंगे। जब रिया उनके जीवन में आईं तो परिवार ने उससे अच्छा व्यवहार नहीं किया और तब से रिश्तों में कड़वाहट आती चली गई। जब कभी परिवार मुंबई आता था, तो रिया को घर से जाने के लिए कहा जाता था। लेकिन परिवार के साथ सुशांत का संबंध काफी मजबूत था, जो कि आप कई वीडियोज में देख ही चुके होंगे।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lIKRlS
September 02, 2020 at 03:54PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QNqDcg