यूएई में कोरोना के बीच 53 दिन चलेगा टूर्नामेंट, सभी 8 टीमों के बीच तीन स्टेडियम में 60 मैच होंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पूरा शेड्यूल रविवार को जारी किया जाएगा। यह जानकारी आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने न्यूज एजेंसी को दी है। इस बार कोरोना के कारण टूर्नामेंट यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।

आईपीएल बायो-सिक्योर माहौल में खेला जाएगा। 53 दिन में सभी 8 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। इसके अलावा एक एलिमिनेटर, दो क्वालिफायर और फाइनल समेत आईपीएल में कुल 60 मैच होंगे।

मुंबई-चेन्नई के बीच हो सकता है पहला मैच

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल का पहला मैच पिछली बार की चैम्पियन रही मुंबई इंडियंस और रनर-अप रही टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच 19 सितम्बर को खेल जा सकता है। हालांकि, इससे पहले सीएसके के दो खिलाड़ी दीपक चाहर और रितुराज गायकवाड़ के अलावा 11 स्टाफ मेंबर्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, यूएई में मौजूद बीसीसीआई के सीनियर मेडिकल ऑफिसर भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

तीन स्टेडियम में होंगे सभी मैच

बुधवार को बीसीसीआई के ट्रैजरर अरुण धूमल ने कहा था कि आईपीएल के मैच शेड्यूल के मुताबिक ही होंगे। सभी मैच यूएई के तीन शहरों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। पहली बार लीग का फाइनल वीकेंड की जगह वीक-डे (मंगलवार) पर होगा। शाम के मैच पुराने शेड्यूल से आधा घंटा पहले यानी 7.30 बजे से शुरू होंगे। दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों को ब्लूटूथ बैज पहनना होगा

बोर्ड ने आईपीएल में कोरोना संक्रमण पर नजर रखने के लिए खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए ब्लूटूथ बैज दिए हैं। खिलाड़ियों के साथ यूएई आए फैमिली मेंबर्स को भी यह बैज पहनना जरूरी है। वहीं, एक हेल्थ ऐप भी तैयार किया गया है, जिसमें सभी को रोज बॉडी टेम्प्रेचर की जानकारी देनी है।

टूर्नामेंट में कुल 20 हजार कोरोना टेस्ट होंगे
इस बार आईपीएल में खिलाड़ियों समेत स्टाफ मेंबर्स का हर 5वें दिन कोरोना टेस्ट होगा। यानि टूर्नामेंट में करीब 20 हजार टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने 10 करोड़ का बजट मंजूर किया है। यदि कोई पॉजिटिव आता है, तो उसे 7 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। इसी दौरान तीन टेस्ट होंगे, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे बायो-सिक्योर माहौल में एंट्री दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हो सकता है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई के महेंद्र सिंह धोनी हैं। -फाइल फोटो


https://ift.tt/3jMxUpg September 05, 2020 at 03:46PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form