विराट कोहली का क्वारैंटाइन कल खत्म होगा, होटल की बालकनी में पुश-अप्स लगाए; आरसीबी ने वीडियो शेयर किया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकटर्स में से एक हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा अलर्ट और एक्टिव रहते हैं। यूएई में आईपीएल खेलने गए कोहली 6 दिन का क्वारैंटाइन पीरिएड पूरा कर रहे हैं। इस दौरान होटल के कमरे में उन्होंने वर्कआउट किया। गुरुवार को उनका क्वारैंटाइन पीरिएड पूरा हो जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम के कप्तान कोहली का कमरे में वर्कआउट करने का वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बालकनी में पुश-अप्स लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही डंबल्स के जरिए वेट ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।

कोहली 6 दिन क्वारैंटाइन

इससे पहले भी आरसीबी ने दुबई पहुंचने के अगले दिन ही कोहली की ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें भी वे होटल के कमरे में वर्कआउट कर रहे थे। इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा था- कप्तान कोहली के लिए कोई ऑफ-डे नहीं। आरसीबी का 6 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड गुरुवार को खत्म होगा। तीनों कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे।

खिलाड़ियों के लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती

टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी लॉकडाउन के कारण मार्च से ही क्रिकेट नहीं खेले हैं। ऐसे में जब 19 सितंबर से आईपीएल शुरू होगा, तो इनके लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसलिए मैदान पर उतने से पहले सभी खिलाड़ी खुद को फिट रखने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

श्रेयस अय्यर भी होटल में वर्कआउट कर रहे

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स टीम ने भी कप्तान श्रेयस अय्यर का वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था। इसमें वे होटल रूम में ही रनिंग करते नजर आ रहे हैं। टीम के कंडीशनिंग कोच रजनीकांत शिवागनानम उनके इस वर्कआउट को वीडियो कॉल के जरिए मॉनिटर करते दिखे।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरसीबी ने कप्तान विराट कोहली का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे होटल के कमरे की बालकनी में वेट ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं।


https://ift.tt/31rtVIr August 26, 2020 at 03:35PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form